Google का नया सिक्योरिटी अलर्ट, अभी अपने पासवर्ड्स छोड़ो, नहीं तो हैक हो जाएगा अकाउंट! नया तरीका भी बताया

आजकल साइबर क्राइम (Cyber Crimes) की संख्या बढ़ती जा रही है, खासकर ईमेल अकाउंट्स और ऑनलाइन अकाउंट्स पर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हैकर्स और भी चालाक हो गए हैं। ऐसे में आपकी सुरक्षा के लिए गूगल (Google) ने एक नया अलर्ट जारी किया है।

गूगल ने पुराने और कमजोर पासवर्ड्स (Passwords) और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) से आगे बढ़कर अपने Gmail अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए नए और मजबूत तरीकों की सलाह दी है।

Symbolic Image Meta AI

पासवर्ड छोड़ो, पासकी (Passkeys) अपनाओ
Google ने बताया है कि आज के समय में लगभग 61% ईमेल यूजर्स पर साइबर हमले होते रहते हैं। पासवर्ड रखना और उनका ध्यान रखना आसान नहीं है, क्योंकि ये फिशिंग (Phishing) हमलों और डेटा लीक्स के लिए बहुत कमजोर साबित हो रहे हैं।

इसलिए Google ने यूजर्स को पुराने तरीकों को छोड़कर 'पासकी' और सोशल साइन-इन (Social Sign-Ins) जैसे सुरक्षित और आसान तरीकों की ओर बढ़ने की सलाह दी है।

अब ये पासकी (Passkeys) क्या है?
पासकी एक नया लॉगिन सिस्टम है जो पासवर्ड की जगह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Authentication) का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि आप अपने फोन या किसी विश्वसनीय डिवाइस पर फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या पैटर्न लॉक के जरिये लॉगिन कर सकते हैं।

Google के मुताबिक पासकी फिशिंग-रेसिस्टेंट (Phishing Resistant) होती है, यानी ये हैकरों से आपकी सुरक्षा करती है और अकाउंट को हैक होने से बचाती है।

युवा और बुजुर्गों में फर्क
जहां जेनरेशन Z यानी युवा पीढ़ी पासकी और सोशल साइन-इन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, वहीं पुराने जमाने के यूजर्स अभी भी पुराने पासवर्ड और 2FA के भरोसे हैं। लेकिन बढ़ते साइबर अटैक की वजह से सभी को सुरक्षा के नए तरीकों को अपनाना जरूरी हो गया है।

इंस्टाग्राम के बॉस पर फिशिंग हमला
Google के इस अलर्ट के पीछे एक ताजा मामला भी है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने बताया कि वे एक बहुत ही चालाक फिशिंग हमले के शिकार होने वाले थे। एक शख्स ने उन्हें कॉल किया और उनके Google अकाउंट के हैक होने की बात कही।

साथ ही एक ईमेल भेज कर उनकी पहचान की पुष्टि करने को कहा। इस फोन कॉल में उन्हें कहा गया कि वे अपना पासवर्ड बदल लें, लेकिन नया पासवर्ड किसी से शेयर न करें। एडम मोसेरी ने कहा कि अगर उन्हें पहले से इस तरह के हमलों के बारे में पता नहीं होता, तो वे भी शिकार हो सकते थे। ये केस हमें बताता है कि अब साइबर अपराधी कितने एडवांस और चालाक हो गए हैं।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका Gmail अकाउंट सुरक्षित रहे, तो जल्द से जल्द पुराने पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन छोड़कर पासकी और सोशल साइन-इन जैसे नए और सुरक्षित तरीकों को अपनाएं। क्योंकि आपकी सुरक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, और गूगल की सलाह मानकर आप साइबर अपराधों से बच सकते हैं।

अकाउंट हैकिंग के संकेत क्या हैं?
अगर आपको अनजान ईमेल या मैसेज में आपकी जानकारी मांगी जा रही हो, पासवर्ड बार-बार काम न कर रहा हो, या अकाउंट में अनएक्सपेक्टिड एक्टिविटी नजर आ रही हो, तो ये आपके अकाउंट हैक होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+