Operation Sindoor FAQ: 10 प्वाइंट्स में समझिए पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' की सारी बातें
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने बताया है कि 6 मई और 7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। नई दिल्ली में बुधवार 7 मई को सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने इस जानकारी दी और बताया कि ये एयर स्ट्राइक कैसे किया गया।
1. ऑपरेशन सिंदूर क्या था?
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था। इसका उद्देश्य 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंहमले का जवाब देना था, जिसमें 26 नागरिकों (25 भारतीय और 1 नेपाली) की मौत हुई थी।

2. इस अभियान का नाम "सिंदूर" क्यों रखा गया?
"सिंदूर" हिंदू संस्कृति में विवाह का प्रतीक है, जो दृढ़ता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस नाम को भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक के रूप में चुना गया।
3. ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य क्या था?
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकी संगठनों के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था जो न केवल पहलगाम बल्कि भारत पर हुए अनेक आतंकी हमले योजना बनाने में शामिल थे और भविष्य में भी हमला कर सकते थे। इस ऑपरेशन में ने नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मुहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग बेस भी शामिल था।
4. ऑपरेशन कैसे किया गया?
ऑपरेशन 7 मई 2025 को सुबह 1:05 बजे शुरू हुआ। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर टारगेटेड मिसाइल हमले किए। स्टैंडऑफ क्रूज मिसाइलों और लॉइटरिंग एम्यूनिशन्स जैसे उन्नत हथियारों का उपयोग किया गया। पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया, ताकि यह कार्रवाई उकसाने वाली ना कही जाए।
5. इस ऑपरेशन को कौन लीड कर रहा था?
6 और 7 मई 2025 की दरम्यानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से जबर्दस्त मिसाइल हमला किया गया। हलांकि यह अभी तक नहीं बताया गया है कि इस ऑपरेशन को लीड कौन कर रहा था लेकिन यह इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का संयुक्त ऑपरेशन था।
6. इस अभियान का परिणाम क्या रहा?
पाकिस्तान ने इस हमले में 8 लोगों के मरने और तीस अन्य लोगों के घायल होने की बात मानी है लेकिन अपुष्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अभियान में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए। आतंकी संगठनों की क्षमता को काफी हद तक कमजोर किया गया। भारत ने इसे "सटीक, सही और गैर-उत्तेजक" अभियान बताया। इसे पहलगाम के बदले के तौर पर भी देखा जा रहा है।
7. पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या थी?
पाकिस्तान ने इन हमलों की निंदा की और इसे "युद्ध की कार्रवाई" करार दिया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय पक्ष में तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए।
8. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने क्या कहा?
संयुक्त राज्य अमेरिका, और चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने और तनाव को बढ़ने से रोकने का आग्रह किया। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और अन्य देशों को ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।
9. क्या भारत ने इस अभियान की जानकारी सार्वजनिक की?
हां, भारतीय सेना 7 मई 2025 को पहले एक्स पोस्ट और बाद में एक प्रेस ब्रीफिंग कर ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी साझा की।
10. ऑपरेशन सिंदूर को किसने मंजूरी दी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को मंजूरी दी और इसे निगरानी की। उन्होंने सशस्त्र बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दी थी। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सैन्य अधिकारियों के संपर्क में थे और इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
11. क्या यह अभियान भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध का कारण बन सकता है?
भारत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल आतंकी ठिकानों पर केंद्रित था और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। भारत ने इसे गैर-उत्तेजक कार्रवाई के रूप में प्रस्तुत किया, ताकि व्यापक संघर्ष से बचा जा सके।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अभियान पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने और भविष्य के हमलों को रोकने के लिए शुरू किया गया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ पारदर्शिता बनाए रखी और कहा कि भारत के निशाने पर केवल आतंकी ठिकाने थे। पाकिस्तानी नागरिकों और यहाँ तक कि सेना से भी हमारा कोई बैर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications