आखिर क्या है 'लव जेहाद', जिस पर मचा है बवाल: तस्वीरों में देखें और जानें
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश का पश्चिमी इलाका जाना जाता है गन्ने की मिठास के लिए मगर इन दिनों यहां बात हो रही है 'लव जेहाद' के बहाने दो समुदायों के बीच पनप रहे कड़वाहट की। दबी जुबान में ही सही पर आज हर जगह 'लव जेहाद' की चर्चा है। जितनी मुंह उतनी बातें और जितने लोग उतने तरह की चर्चाएं। भारतीय जनता पार्टी ने जिस लव जिहाद का युद्ध छेड़ा है उसका असल मतलब है गलत नीयत से मुस्लिम लड़के का हिन्दू लड़की को मोहब्बत में फंसाकर निकाह करना। जी हां सीधे शब्दों में कहें तो अगर मुस्लिम लड़के गैर मुस्लिम लड़कियों से इश्क करते हैं, निकाह करते हैं और उसका धर्म बदलवाते हैं तो इसे लव जेहाद समझा जाता है।
'लव जेहाद' का जिन्न भारत में आज बोतल से बाहर निकला है मगर इंग्लैंड समेत कुछ युरोपीय देशों में कई सालों से इस पर विवाद जारी है। लव जेहाद दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में चरम पर है। केरल के तत्कालीन माक्र्सवादी मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि समूचे केरल के इस्लामीकरण की साजिश चल रही है। वहां सुनियोजित तरीके से हिन्दू लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों के निकाह करने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। तो आईए तस्वीरों में देखते हैं भारत में फैलते 'लव जेहाद' के जहर को:-

हिंदूस्तान की बर्बादी के लिए आतंकियों की नई चाल
लव जेहाद- इन दो शब्दों के इर्द-गिर्द आतंकियों ने बुना है हिंदुस्तान को बर्बाद करने का जाल। इन दो शब्दों के शायद 4000 खूबसूरत चेहरे शिकार हो चुके हैं। सिमी जैसे प्रतिबंधित संगठन देश के अलग-अलग हिस्सों में लव जेहाद को अंजाम देने की कोशिश में हैं।

यूपी में 8 साल पहले हुआ था लव जेहाद का खुलासा
1 मई 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक ऐतिहासिक आदेश दिया। जस्टिस राकेश शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश में लड़कियों को भगाकर उनका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह के करने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की तरह ही गुजरात, तमिलनाडु और चार-पांच दूसरे राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस मामले में केंद्र सरकार को भी आदेश दिया कि वो इंटेलिजेंस ब्यूरो यानि आईबी को ऐसे सारे मामलों की जांच सौंपकर अच्छी पड़ताल करे और रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे। ताकि ऐसे मामलों की सच्चाई खुल कर सामने आए।

लव जेहाद: समझो तो अमृत वरना जहर
लव-जेहाद एक वास्तविकता है, लेकिन साथ ही लव और जिहाद दोनों विरोधाभासी भी हैं। लव कभी जेहाद नहीं हो सकता और जेहाद कभी लव नहीं हो सकता है। दरअसल लव-जेहाद कोई ऐसा शब्द नहीं जिसको सियासी जामा पहनाया जाए। यह बेहद गंभीर शब्द है और इसको कायदे से समझने की जरूरत है। जिसने इसका गूढ़ अर्थ समझ लिया उसके लिए यह अमृत और जिसने नहीं समझा उसके लिए जहर।

लव जेहाद का पसंदीदा अड्डा बना केरल
लव जेहाद का सबसे पसंदीदा अड्डा बना है देश का सबसे पढ़ा लिखा राज्य केरल। वजह ये क्योंकि यहां कॉलेज पढ़ने वाली, नौकरी के लिए निकलने वाली लड़कियों की तादाद काफी ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक घर से भगाई गई लड़कियों को राज्य के पोन्नानी, कालिकात, कोट्टयम, कासरगोड और करुना गप्पाली के जंगलों में रखा जाता है। इन जगहों पर पहले से ही आरोप हैं कि यहां लोगों को इस्लाम धर्म कबूलवाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो यहां सिमी के कार्यकर्ता भी अक्सर आते हैं।

सिर्फ नजरिए का फर्क है
हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के के रिश्तों पर ये बखेड़ा क्यों? ये सियासत क्यों? पुलिस के आला अफसर बताते है की पहले एक जाति के लड़के की दूसरे जाति की लड़की पर भी ऐसे ही विवाद होता था। ये सिर्फ नजरिये का फर्क है।

लव जेहाद के खिलाफ राखी अभियान
लव जिहाद के खिलाफ RSS ने हल्ला बोल दिया है। रक्षा बंधन से हफ्ते भर के लिए पश्चिमी यूपी में एक खास मुहीम चलाई जा रही है। संघ के कार्यकर्ता घूम घूम कर लव जिहाद के खतरे बता रहे हैं। मेरठ में एक लड़की से गैंग रेप और उसके धर्म बदलने की खबर के बाद से ही आरएसएस के लोग सक्रिय हो गए हैं। संघ ने रक्षा बंधन यानि दस अगस्त से हफ्ते भर के लिए लव जिहाद के खिलाफ एक अभियान का एलान किया है। संघ के कार्यकर्ता घूम-घूम कर लोगों को रक्षा सूत्र बांध रहे हैं और लव जिहाद के खतरे बता रहे हैं।

हेमा मालिनी का 'लव जेहाद' कनेक्शन
लव जेहाद मामले पर अखिलेश यादव ने भाजपा सासंद हेमा मालिनी पर हमला बोला है। यूपी सीएम ने कहा कि क्या आपने फिल्म (धर्मात्मा) के गाने सुने हैं जिसमें बीजेपी एमपी (हेमा मालिनी) ने काम किया है? जिस फिल्म के गाने ऐसे होंगे वहां मोहब्बत बढ़ेगी या रुकेगी?
ट्वीटर पर भी 'लव जेहाद'
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर भी लव जेहाद का युद्ध छिड़ा है। दबी जुबान में ही सही पर आज हर जगह 'लव जेहाद' की चर्चा है। जितनी मुंह उतनी बातें और जितने लोग उतने तरह की चर्चाएं।












Click it and Unblock the Notifications