HMPV Delhi Guidelines: एचएमपीवी वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन, क्या करें, क्या ना करें, जानिए
HMPV Virus Delhi Guidelines: चीन में चीन में फैले HMPV या ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस का खतरा अब भारत में भी बढ़ गया है। HMPV नाम के वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। इस वायरस का अब बेंगलुरु में पहला मामला सामने आया है। बेंगलुरु में एक आठ महीने के बच्चे में एचएमपीवी वायरस पाया गया है।
चीन में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी के बीच भारत सरकार स्थिति पर बारीकी नजर रख रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और अन्य राज्य सरकारों ने HMPV और अन्य श्वसन वायरस से संबंधित संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार ने भी एचएमपीवी वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी किए हैं।

Human MetaPneumoVirus (HMPV) Virus Guidelines: दिल्ली सरकार ने गाइडलाइन्स में क्या कहा?
🔴 दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों को एचएमपीवी वायरस को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को मामलों पर नजर रखने और सख्त अलगाव उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।
🔴 दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एचएमपीवी और अन्य श्वसन वायरस से संबंधित संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार (05 जनवरी) को ही स्वास्थ्य दिशानिर्देश जारी किए थे।
🔴 सरकार ने अस्पतालों, चिकित्सा पेशेवरों और अन्य हितधारकों को वायरस के मामलों की बेहतर निगरानी, रोकथाम और अलगाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
🔴 स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. वंदना बग्गा ने रविवार को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों और आईडीएसपी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी के साथ बैठक की, जिसके बाद ये गाइडलाइन जारी किए गए हैं।
🔴 अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों की रिपोर्ट IHIP पोर्टल के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया है।
🔴 डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों से सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल लागू करने को कहा गया है। एडवाइजरी में SARI मामलों का सख्त दस्तावेजीकरण, सटीक निगरानी और उचित उपचार का भी जिक्र किया गया है।
what is HMPV Virus: एचएमपीवी वायरस क्या है?
एचएमपीवी वायरस को ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) कहा जाता है। एचएमपीवी वायरस को साल 2001 में खोजा गया था। एचएमपीवी वायरस न्यूमोविरिडे परिवार से जुड़ा है, जो कि रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) का ही परिवार है। यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) का कहना है कि यह वायरस आमतौर पर ऊपरी और निचले श्वसन संक्रमण के कारण होता है।
HMPV Virus symptoms: इसमें ज्यादातर सर्दी या फ्लू जैसे समान लक्षण दिखते हैं, जैसे खांसी, बुखार, सिर-बदन में दर्द, नाक बंद रहना, सांस लेने दिक्कत, घरघराहट ज्यादा गंभीर मामलों में निमोनिया या अस्थमा भी होता है।
HMPV Virus Who is at risk? HMPV वायरस से सबस ज्यादा खतरा किसको?
वैसे तो HMPV किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह वायरस छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों के लिए सबसे ज्यादा खतरा है। पांच साल से कम उम्र के बच्चे विशेष रूप से कमजो होते हैं, जिनमें से लगभग 5-16% मामलों में निमोनिया जैसे निचले श्वसन संक्रमण की संभावना होती है। बुजुर्ग व्यक्ति और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को ज्यादा गंभीर लक्षण भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि हालांकि घबराने की कोई तत्काल वजह नहीं है, लेकिन जटिलताओं के उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को वायरस के संपर्क में आने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि ये वायरस सर्दियों और वसंत के महीनों के दौरान ज्यादा फैलते हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications