HECI Bill 2025: शिक्षा में सबसे बड़ा सुधार होने वाला है! क्या है हायर एजुकेशन बिल? क्या होगा आपके कॉलेज पर असर
Higher Education Commission of India Bill 2025: भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था अगले कुछ महीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल (Higher Education Commission of India (HECI) Bill 2025 पेश करने जा रही है। जिसके जरिए देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा दी जाएगी। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है औ 19 दिसंबर तक चलेगा। पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी।
इस बिल के तहत अलग-अलग संस्थाओं (UGC, AICTE, NCTE) को खत्म कर उन्हें एक ही कमीशन में जोड़ने का प्रावधान है। इसका मकसद कॉलेज और यूनिवर्सिटी को ज्यादा फ्रीडम देना और सिस्टम को पारदर्शी बनाना है। यह बिल न सिर्फ मौजूदा शिक्षा ढांचे को नया रूप देगा, बल्कि कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के कामकाज में भी बड़ा फेरबदल कर सकता है। इसे लेकर छात्र से लेकर शिक्षक तक सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि आखिर यह नया कानून उच्च शिक्षा का भविष्य कैसे बदलने वाला है।

🟡 HECI Bill 2025 क्या? (What is the Higher Education Commission of India Bill 2025)
🔹 सरकार इस बिल के जरिए देश की तीन बड़ी संस्थाओं - UGC, AICTE और NCTE - को एक ही छतरी के नीचे लाने की तैयारी कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इस बार इसे NEP 2020 की सिफारिशों के आधार पर बनाया गया है।
🔹 अभी तक देश में तीन अलग-अलग संस्थाएं उच्च शिक्षा को नियंत्रित करती हैं , UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) जो सामान्य उच्च शिक्षा देखती है, AICTE (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) जो इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे तकनीकी कोर्स संभालती है और NCTE जो शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े कोर्स की मान्यता तय करती है। HECI बिल के तहत इन तीनों की जगह एक ही बड़ा रेगुलेटर बनाया जाएगा।
🔹 इससे नियम एक जगह से बनेंगे और कॉलेजों को अलग-अलग एजेंसियों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि मेडिकल और लॉ की पढ़ाई इस बिल के दायरे में नहीं आएगी। मतलब, एक ही नियम, एक ही ढांचा और एक ही निगरानी तंत्र।
🔹 लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक HECI Bill 2025 का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों को स्वायत्त बनाना, पारदर्शी मान्यता प्रणाली लागू करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। सरकार इसे देश की शिक्षा व्यवस्था के सबसे बड़े सुधार के रूप में पेश कर रही है।
🔹 नया आयोग तीन काम करेगा-नियम बनाना (Regulation), कॉलेजों की मान्यता (Accreditation) और पढ़ाई के स्तर और गुणवत्ता के नियम (Standards Setting)। ध्यान रहे, फंडिंग अभी भी सरकार ही तय करेगी, HECI के पास यह अधिकार नहीं होगा। NEP 2020 ने भी सुझाव दिया था कि ऊंची शिक्षा के लिए एक ही मजबूत रेगुलेटर होना चाहिए, जिससे व्यवस्था सरल और पारदर्शी हो सके। HECI Bill 2025 उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
🟡 NEP 2020 का मॉडल: HECI के चार स्तंभ
नई शिक्षा नीति HECI को चार महत्वपूर्ण वर्टिकल्स में बांटती है ताकि पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
1. National Higher Education Regulatory Council
मेडिकल और लॉ को छोड़कर सभी क्षेत्रों का नियमन करेगा।
2. National Accreditation Council
कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों की मान्यता सुनिश्चित करेगा।
3. General Education Council
अलग-अलग कोर्सेज के learning outcomes तय करेगा।
4. Higher Education Grants Council
फंडिंग से जुड़ा काम देखेगा, हालांकि फैसले सरकार के हाथ में रहने की उम्मीद है।
NEP के मुताबिक HECI एक छोटा लेकिन प्रभावी निकाय होगा जिसमें ऐसे विशेषज्ञ होंगे जिनका सार्वजनिक सेवा में बेहतरीन रिकॉर्ड और अनुभव हो।
🟡 बदलाव क्यों जरूरी बताया जा रहा है?
अभी की शिक्षा व्यवस्था पर अक्सर 'अत्यधिक नियंत्रण' और 'कई संगठनों की उलझन' जैसी शिकायतें होती रही हैं। कई बार कॉलेजों को अलग-अलग नियमों और अनुमतियों के जाल में फंसना पड़ता है। NEP 2020 ने भी माना था कि मौजूदा सिस्टम में अत्यधिक शक्ति कुछ संस्थाओं में केंद्रित है और जवाबदेही कम है। HECI बिल एक पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने का दावा करता है, जिससे संस्थान अधिक स्वायत्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
🟡 क्या आपके कॉलेज पर होगा असर?
अगर यह बिल पास होता है तो कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी, बेहतर ग्रेडिंग सिस्टम आने की संभावना है। कोर्स डिजाइन, सीखने के परिणाम और गुणवत्ता नियंत्रण केंद्रीकृत होंगे, कई पुराने नियम और अनुमति प्रक्रियाएं खत्म हो सकती हैं। सरकार का कहना है कि इससे कॉलेज 'स्व-शासित' बनेंगे और शिक्षा का स्तर सुधरेगा।
🟡 पहले भी हो चुका है ऐसा प्रयास - 2018 का विवादित बिल
साल 2018 में भी UGC को बदलने के लिए एक बिल लाया गया था, लेकिन उसमें AICTE और NCTE शामिल नहीं थे। उस बिल का भी उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सरल बनाना था, पर उसमें HECI को फंडिंग का अधिकार नहीं दिया गया था और कई फैसलों में केंद्र सरकार की भूमिका अत्यधिक बताई गई थी।
स्टेकहोल्डर्स ने तब इसका कड़ा विरोध किया था। चिंता यह थी कि इससे राज्यों का अधिकार कम होगा, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होगी और पूरी प्रणाली 'अत्यधिक केंद्रीकृत' हो जाएगी।
🟡 HECI 2025 पर विपक्ष की चिंताएं क्या हैं
विपक्षी दलों, कई राज्य सरकारों और शिक्षा विशेषज्ञों ने कई बिंदुओं को लेकर सवाल उठाए हैं।
- ज्यादा केंद्रीकरण का डर: कई लोग मानते हैं कि HECI की संरचना में राज्यों की भूमिका कम होगी और केंद्र का नियंत्रण ज्यादा बढ़ जाएगा।
- सामाजिक प्रतिनिधित्व पर सवाल: 2018 में भी यह आरोप लगा था कि वंचित वर्गों का प्रतिनिधित्व लगभग नहीं के बराबर था।
- फंडिंग पैटर्न में बदलाव की आशंका: कुछ राज्यों ने चिंता जताई थी कि केंद्र की ओर से मिलने वाली 100% फंडिंग आगे जाकर 60:40 मॉडल में बदल सकती है।
- राज्य और केंद्र के नियमों के बीच टकराव: संसदीय समिति ने भी कहा था कि नए बिल से राज्य विश्वविद्यालय दोहरे नियमों के बीच फंस सकते हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications