समानता नेताजी सुभाष चंद्र बोस और झारखंड के नए सीएम दास में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बिहार के नए मुख्यमंत्री रघुवर दास में एक समानता है। जानना चाहेंगे... जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील लिमिटेड की श्रमिक यूनियन में एक दौर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अध्यक्ष होते थे। और आज उसी टाटा स्टील के कभी मुलाजिम रहे रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। रघुवर दास को अमित शाह की टीम का हिस्सार माना जाता है।

रघुवर दास मूल रूप से छत्तीीसगढ़ के हैं, लेकिन उनका जन्म जमशेदपुर में ही हुआ। वे झारखंड विधानसभा के चार बार विधायक रह चुके हैं। रघुवर दास प्रदेश के उपमुख्य मंत्री रह चुके हैं।
प्रखर वक्ता
वे बेहद प्रखर वक्ता हैं। जनता के बीच में काम करते हैं। उनके ऊपर कभी किसी ने कभी कोई आरोप नहीं लगाया है। बता दें कि एनडीए की पूर्व सरकार में इन्हें मंत्री पद भी दिया गया था।
जनता के दास
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दास ने कहा था कि उनका नाम दास है और वे हमेशा जनता का दास बने रहेंगे।भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें झारखंड के नए मुख्यकमंत्री के रूप में निवर्चित किया गया। रघुवर दास पहली बार 1995 में भाजपा की टिकट पर जमशेदपुर (पूर्व) से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।
जेपी आंदोलन से निकले
वे जेपी आंदोलन से निकले हैं। पहले समाजवादी छात्र संगठनों में रहे। उसके बाद भाजपा में गए। उनके परिवार में पत्नी,एक लड़की और एक लड़की है। वे बी.एस.सी पास हैं।
जेल यात्राएं की
वे इमरजेंसी में गिरफ्तार किए गए। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों के तहत अनेक बार जेल यात्राएँ की। रघुवर दास की साहित्य में दिलचस्पी है। उके पसंदीदा कवि रामधारी सिंह दिनकर हैं। वे पूरी तरह से शाकहारी है। वे ब्रिटेन और चीन की यात्राएं कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications