Chicken Neck Corridor: क्या है चिकन नेक कॉरिडोर? जिसका जिक्र PM Modi ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में किया
PM Modi On Manipur: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जबाव देते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। बोले कि ये वो लोग हैं कि चिकन नेक कॉरिडोर को काटने वाला का साथ देते हैं।
pm narendra modi on chicken neck corridor: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मणिपुर के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट के राज्यों मेघायल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा व मिजोरम को शेष भारत से जोड़ने वाले चिकन ने कॉरिडोर (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो कभी देश में लोकतंत्र तो कभी संविधान की हत्या की बात करते हैं। ये वो लोग हैं, जो 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारे लगाने और सिलिगुडी के पास स्थित छोटे से कॉरिडोर (चिकन नेक कॉरिडोर) को काटकर नार्थ ईस्ट के राज्यों को भारत से अलग करने का सपना देखने का वालों का साथ देते हैं।
चिकन नेक कॉरिडोर क्या है?
दरअसल, पश्चिम बंगाल में 60 किलोमीटर लंबा और 20 किलोमीटर एक गलियारा है, जो शेष भारत को उत्तर पूर्व के सात राज्यों से जोड़ता है। इसे चिकन नेक कॉरिडोर, सिलीगुडी कॉरिडोर और दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
इस इलाके को चिकन नेक कहने की वजह ये है कि इसके एक तरफ नेपाल, दूसरी तरफ भूटान और तीसरी तरफ बांग्लादेश की सीमा है। नक्शे पर एक तरफ शेष भारत और दूसरी ओर सात राज्य स्थित होने की वजह से सिलीगुडी कॉरिडोर मुर्गे की गर्दन जैसा नजर आता है। इसलिए चिकन नेक कहा जाता है।
किसने कही थी चिकन नेक कॉरिडोर काटने की बात
जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध किया जा रहा था। तब बिहार के जहानाबाद के गांव काको निवासी व जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने कथित रूप से चिकन नेक काटने की बात कही थी।
16 जनवरी को अलीगढ़ मुश्लिम विश्वविद्यालय में शरजील ने कहा था कि अगर वह पांच लाख लोगों को जुटा सके तो शेष भारत के साथ असम को स्थायी रूप से काट देना संभव होगा। यदि स्थायी रूप से नहीं, तो कम से कम कुछ महीनों के लिए तो ऐसा जरूर कर सकता है।
शरजील इमाम ने कहा था कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारत से असम को काट दें। जब ऐसा होगा तब ही सरकार हमारी बात सुनेगी। इस बयान के बाद शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ।
शरजील को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज के पीएचडी स्कॉलर था। शरजील इमाम दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के शुरुआती दौर में उसके आयोजकों में से एक था।
सांसद अधीर रंजन चौधरी निलंबित
इधर, मणिपुर पर पीएम मोदी का जवाब मांगने के लिए विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से सस्पेंड भी किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा का इतिहास व वर्तमान हालात पर विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें : 'वर्षों से एक ही Failed प्रोडक्ट लॉन्च किया जा रहा', PM मोदी ने सदन में राहुल गांधी के दिल-दिमाग पर किया कमेंट












Click it and Unblock the Notifications