'वर्षों से एक ही Failed प्रोडक्ट लॉन्च किया जा रहा', PM मोदी ने सदन में राहुल गांधी के दिल-दिमाग पर किया कमेंट
PM Narendra Modi On Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सालों से एक फेल्ड प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है और हर बार उसकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ''कांग्रेस की मुसीबत मैं समझता हूं...वर्षों से एक ही Failed प्रोडक्ट को बार-बार, उसको लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन हर बार इनकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है। और अब उसका नतीजा ये हुआ है, मतदाताओं के प्रति उनकी नफरत भी सांतवें आसमान पर है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''उनका लॉन्चिंग फेल होता है, नफकत जनता से करते हैं। लेकिन पीआर वाले प्रचार क्या करते हैं, मोहब्बत की दुकान का प्रचार करते हैं। इसलिए देश की जनता भी कह रही है, ये है लूट की दुकान। लूट का बाजार। इसमें नफरत हैं, इनके मन काले हैं। परिवारवाद के आगे दशकों से देश हवाले है और तुम्हारी दुकान ने इमरजेंसी देखी है।''
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा, ''कल यहां दिल से भी बात करने की बात हो रही थी। उनके दिमाग के हाल के तो देश लंबे समय से जानता है। लेकिन अब उनके दिल का भी पता चला गया।''
बता दें कि अमित शाह ने भी लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी को लेकर ऐसा ही कहा था। अमित शाह ने भी कहा था कि कांग्रेस बार-बार एक ही चीज को लॉन्च कर रही है। लेकिन हर बार उनकी लॉन्चिंग फेल होती है।
बता दें कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। पीएम मोदी ने कहा, ''सदन के नेता के नाते मैंने 2018 में विपक्ष को एक काम दिया था कि 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं और उन्होंने मेरी बात भी मानी लेकिन मैं बहुत दुखी हूं कि उन्होंने मेहनत नहीं की। 5 साल में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। लेकिन कोई तैयारी नहीं थी, कोई नवीनता नहीं थी, कोई रचनात्मकता नहीं थी।''
पीएम मोदी ने आगे कहा,''मैं आपको 2028 के लिए एक और मौका दूंगा। लेकिन मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि जब वे 2028 में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, तो वे तैयार होकर आएं।''












Click it and Unblock the Notifications