क्या है बक मिसाइल, जिसने किया मलेशियाई विमान एमएच-17 पर हमला

नई दिल्ली। एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रही मलेशिया की बोइंग यात्री विमान को यूक्रेन के पास मिसाइल हमले से मार गिराया गया । इस घटना में 295 लोगों की मौत हो गई है।

विमान 33000 फीट की ऊंचाई पर यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र के ऊपर से उड़ रहा था , जब बक मिसाइल के द्वारा उस पर हमला किया गया और मिनटों में यात्री विमान आग के गोले में तबदील होकर जमीन पर आ गिरा। लेकिन क्या है बक मिसाइल जिसने विमान के टुकड़े टुकड़े कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

बक मिसाइल एक स्वचालित, मध्य रेंज की सतह से हवा में वार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। यह बेहद शक्तिशाली और 72000 फीट तक की ऊंचाई पर मार करने वाली खतरनाक हथियारों में से एक है।

देखते हैं, 295 लोगों की जान लेने वाली बक मिसाइल से जुड़ी जानकारियां।

रूस ने किया था निर्माण

रूस ने किया था निर्माण

मलेशियाई विमान एमएच 17 को निशाना बनाने में कथित तौर पर जिस बक मिसाइल का प्रयोग हुआ है, उसका निर्माण रूस ने सोवियत संघ के अस्तित्व में होने के दौरान 1979 में किया था।

रूस और यूक्रेन की सेना के पास है यह

रूस और यूक्रेन की सेना के पास है यह

रूस ने इन मिसाइलों को सीरिया को भी बेचा था। और माना जाता है कि यूक्रेन के पास भी यह मिसाइल प्रणाली पाई गई है।

सतह से हवा में करता है वार

सतह से हवा में करता है वार

यह मध्य रेंज किंतु शक्तिशाली सतह से हवा में वार करने वाला मिसाइल है। इसका दूसरा नाम SA-17s और Grizzlys भी है।

72 हजार फीट

72 हजार फीट

बक मिसाइल लांचर से 72 हजार फीट तक हवा में मार की जा सकती है।

ध्वनि से भी तेज

ध्वनि से भी तेज

वहीं, इसकी गति 5000 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

एक समय में कई शिकार

एक समय में कई शिकार

बक मिसाइल लांचर आधुनिक रडार से लैस है। इसके चलते एक साथ कई मिसाइलें विभिन्न दिशाओं में दागी जा सकती हैं।

मारक क्षमता- 90-95 %

मारक क्षमता- 90-95 %

माना जाता है कि 90-95 प्रतिशत इस मिसाइल केे एक वार से विमान भयंकर क्षतिग्रस्त हो सकता है।

यही करता है टारगेट सेट

यही करता है टारगेट सेट

यह मिसाइल प्रणाली रडार स्टेशन से संचालित होता है। वहीं, रडार अधिग्रहण प्रणाली की मदद से इसका टारगेट सेट किया जाता है।

70 किलो विस्फोटक

70 किलो विस्फोटक

70 किलो उच्च विस्फोटक बम को लेकर टारगेट की तरफ बढ़ता है। और इसे चलाने के लिए स्पेशल क्रू की जरूरत पड़ती है।

विमान था 33,000 फीट पर

मलेशियाई विमान 33, 000 फीट की ऊंचाई पर था, जब बक मिसाइल ने उस पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+