23 और 24 अगस्त को सरताज अजीज से क्या बात करेंगे अजित डोवाल
नई दिल्ली। 23 और 24 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता शुरू होने वाली है। पाक एनएसए सरताज अजिज और भारत के अजित डोवाल जब बातचीत के लिए आमने सामने होंगे तो कई प्वाइंट्स पर बातें होंगी जिनमें कश्मीर से लेकर उधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद तक का जिक्र होगा।

कश्मीर और 26 /11 अहम
- कई अहम मुद्दों के जरिए पाक पर दबाव बनाने की कोशिश होगी।
- इनमें अलगाववादियों को वार्ता से पहले इनवाइट भेजने का भी जिक्र होगा।
- पाक को संदेश दिया जाएगा कश्मीर के मुद्दे पर अलगाववादियों को शामिल किए बिना बात हो।
- कश्मीर पर चर्चा के दौरान अलगाववादियों के रोल को भारत नहीं स्वीकार करेगा।
- दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ाने वाले तत्वों पर लगाम लगाई जाए।
- 26 /11 के ट्रायल में पाक तेजी लाए और इसकी जानकारी भारत को दी जाए।
समझौता ब्लास्ट
- पाक वार्ता के दौरान वर्ष 2007 में हुए समझौता ब्लास्ट का मुद्दा उठा सकता है।
- पाक, भारत से इस ब्लास्ट से जुड़े ट्रायल की जानकारी मांग सकता है।
- सूत्रों के मुताबिक भारत ने इस पर अपना जवाब तैयार कर लिया है।
- भारत पाक को यह साफ कर देगा ब्लास्ट के सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
- पाक के 26 /11 में कार्रवाई के विपरीत भारत ने समझौता ब्लास्ट के आरोपियों को आजाद नहीं किया है।
- कोई भी आरोपी हाफिज सईद या जकी-उर-रहमान लखवी की तरह आजाद नहीं है।
- भारत की ओर से इसकी पूरी निष्पक्ष जांच जारी है।
- भारत, पाक को बता देगा कि समझौता ब्लास्ट की जांच पाक में 26/11 की जांच से अलग है।
मोहम्मद नावेद और उधमपुर हमले का जिक्र
- भारत ने इस वार्ता से पहले उधमपुर हमले पर एक डॉजियर तैयार कर लिया है।
- पाक एनएसए सरताज अजीज के साथ 23 अगस्त को इसे साझा किया जाएगा।
- इस डॉजियर को गृह मंत्रालय ने एनआईए के साथ मिलकर तैयार किया है।
- भारत हमले में पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद के बारे में पाक को बताएगा।
- पाक से मोहम्मद नावेद से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी जो जांच में मददगार हो सके।
- इस डॉजियर में एनआईए की अभी तक की जांच का जिक्र है।
- डॉजियर के मुताबिक मोहम्मद नावेद फैसलाबाद की रफीक कॉलोनी का रहने वाला है।
- पॉलिग्राफी टेस्ट में उसने बताया है कि एक मौलवी ने उसे लश्कर-ए-तैयबा से परिचय कराया।
- डाजियर में नावेद के हवाले से बताया गया है कि उसे गढ़ी हबीबुल्ला कैंप में ट्रेनिंग मिली।












Click it and Unblock the Notifications