कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से क्‍या क्लॉथ मास्क करेगा प्रोटेक्‍ट? ऑक्सफोर्ड विवि प्रोफेसर ने दी ये चेतावनी

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से क्‍या क्लॉथ मास्क करेगा प्रोटेक्‍ट? ऑक्सफोर्ड विवि प्रोफेसर ने दी ये चेतावनी

नई दिल्‍ली, 23 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ने भारत में भी ताडंव मचाना शुरू कर दिया है। तमिलनाडु में एक साथ गुरुवार को ओमिक्रॉन के 33 नए केस सामने आए जबकि एक दिन पहले तक महज राज्य में महज 1 केस था। इन 33 मामलों के बाद 24 घंटे के अंदर कोरोना के नए वेरिएंट के कुल केस 34 हो गए। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच क्‍या क्लॉथ मास्‍क क्‍या लोगों को इस नए वेरिएंट से सुरक्षा प्रदान करेगा? इसके लिए वैज्ञानिक ने नई चेतावनी जारी की है।

covid

क्‍या रंगीन और कपड़ों से बने डिजाइन मास्‍क करेंगे बचाव
तेजी से फैलने वाले संक्रामण ओमिक्रॉन ने दुनिया भर में नया कहर बरपाया है। दुनिया भर की सरकारें इसके प्रसार को रोकने के लिए संबंधित प्रतिबंधों को कड़ा कर रही हैं। आमिक्रॉन के बढ़ते कहर के बीच लोगों को ये चिंता सता रही है कि क्‍या रंगीन और कपड़ों से बने डिजाइन मास्‍क उन्‍हें इस नए वेरिएंट से सुरक्षित रख पाएगा।

ऑक्सफोर्ड विवि के प्रोफेसर ने दी ये चेतावनी
लोगों के इस सवाल का जवाब ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के प्रोफेसर ट्रिश ग्रीनहाल ने चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा वास्तव में ये मॉस्‍क अच्छे या वास्तव में अप्रभावी है ये इस निर्भर करता है कि इसको तैयार करने में किस कपड़े का उपयोग किया जाता है। मिक्‍स क्‍लॉथ और मटीरियल से बने डबल या ट्रिपल-लेयर मास्क अधिक प्रभावी हो सकते हैं, लेकिन ग्रीनहाल्ग के अनुसार अधिकांश कपड़े के कवरिंग सिर्फ "फैशन एक्सेसरीज़" हैं।

N95 रेस्पिरेटर मास्क के बारे में विशेषज्ञ ने बोली ये बात
ग्रीनहल्घ ने कहा कपड़े के मास्‍क से मुंह ढंकने का मुख्य मुद्दा यह है कि उन्हें किसी भी तरह के स्वास्थ्य मानक को पूरा नहीं करना पड़ता है। इसके विपरीत, उदाहरण के लिए, N95 रेस्पिरेटर मास्क बनाने वालों को यह सुनिश्चित करना होता है कि वे 95% कणों को फ़िल्टर करते हैं। फिर भी, अगर मास्क आपकी नाक और मुंह को ठीक से कवर नहीं करता है तो अच्छी क्‍वालिटी का मॉस्‍क भी बेकार है।

ऐसा मास्‍क पहने जिसमें सास आसानी से ले सके
ग्रीनहाल ने कहा कि आपको मास्क ऐसा पहनना चाहिए जो आसानी से सांस लेने में सक्षम होना चाहिए। पर्यावरण या पैसे से परेशान उपभोक्ता कपड़े के मास्क के लिए पहुंचते थे क्योंकि उन्हें धोया जा सकता था लेकिन अब री यूज किए जाने मास्‍क उपलब्ध हैं जो कोरोना के कणों को फिल्‍टर करने संबंधी मानकों को पूरा करते हैं।

सिंगल-लेयरक्लोथ मास्क को छोड़ने की सलाह दी जा रही

गौरतलब है कि कनाडा के लोगों को पहले से ही सख्त फिट वाले मास्क के पक्ष में सिंगल-लेयरक्लोथ मास्क को छोड़ने की सलाह दी जा रही है। ओंटारियो के साइंस एडवाइजरी टेबल के प्रमुख पीटर जूनी ने पिछले हफ्ते सीटीवी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "यहां मुद्दा यह है कि यदि आपके पास सिंगल-लेयर मास्‍क है, तो उसमें फिल्‍टर करने की क्षमता बिल्कुल न्यूनतम है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मास्क पहनना फिर से शुरू किया
बता दें इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन ने सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और कुछ इनडोर स्थानों पर मास्क पहनना फिर से शुरू किया, इससे पहले गर्मियों में नियमों में ढील दी गई थी। महामारी के दौरान, अलग-अलग जगहों के अधिकारियों ने अलग-अलग बातें कही हैं कि स्वस्थ लोगों को कब और कहां फेस मास्क पहनना चाहिए और किस तरह के मास्‍क का चयन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+