पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: जानिए, इन चुनावों में उम्मीदवारों के लिए नया क्या है?
इन चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को लेकर कई नए नियम बनाए हैं। चाहें उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा हो या फिर प्रचार का तरीका, सभी को लेकर चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें 133 विधानसभा सीटें, सुरक्षित सीटें हैं। पांचों राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर वोटिंग करेंगे। चुनाव में किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए चुनाव आयोग खास रणनीति बनाई है। खास तौर से उम्मीदवारों को लेकर चुनाव आयोग ने कई नए नियम शामिल किए हैं। चाहें उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा हो या फिर प्रचार का तरीका, सभी को लेकर चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव में मिलने वाले चंदे पर भी चुनाव आयोग की नजर है। आखिर चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को लेकर क्या नए फैसले लिए हैं, चलिए नजर डालते हैं...

उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग ने जारी किए ये खास निर्देश

1- नामांकन के वक्त उम्मीदवार को फोटो देना जरूरी होगा
2- गोवा-मणिपुर में उम्मीदवारों की खर्च सीमा 20 लाख
3- यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में उम्मीदवारों की खर्च सीमा 28 लाख

5- उम्मीदवारों को बताना होगा कि वो विदेशी नागरिक नहीं हैं
6- 20 हजार से ज्यादा खर्च चेक से करना होगा

8- पार्टी उम्मीदवार के टीवी-चैनल पर सख्ती
9- अलग बैंक अकाउंट खोलकर उम्मीदवार खर्च कर सकेंगे

11- उम्मीदवार प्लास्टिक की सामग्री इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे

इसे भी पढ़ें:- पढ़िए, इस बार के मतदान में नया क्या है?












Click it and Unblock the Notifications