चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही क्या बोले बुआ और बबुआ?

नई दिल्ली- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद बड़े ही दार्शनिक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि हमें उम्मीद और एकता के लिए मतदान करना है। जबकि उनकी सियासी सहयोगी मायावती ने सीधे मोदी पर निशाना साध दिया

what akhilesh yadav and mayawati reacts after elections dates announcement

लोकतंत्र का पहला नियम है बदलाव-अखिलेश
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए ये तंज किया है कि लोकतंत्र में बदलाव निश्चित है और जो लोग इसे भुला देते हैं, उन्हें इतिहास भी भुला देता है। माना जा रहा है कि ये कटाक्ष सत्ताधारी बीजेपी और उसके नेताओं की ओर है। इसबार उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी बीएसपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

बुआ-बबुआ को बेहतर करने का है भरोसा

जबकि मायावती ने कहा है कि तारीखों के ऐलान से पीएम मोदी की ओर से होने वाली घोषणाओं पर विराम लग सकेगा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बुआ और बबुआ के साथ आने से मोदी और बीजेपी के लिए पिछले चुनाव में यूपी से होकर गया दिल्ली का रास्ता अबकीबार इतना आसान नहीं है। अखिलेश की बातों से यह भी साफ है कि वो चुनावों में किसानों और रोजगार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने वाले हैं। पिछले कुछ वक्त से विपक्ष बीजेपी को इन्हीं मुद्दों पर ज्यादा घेरता रहा है।

वैसे फिलहाल यूपी में त्रिकोणीय मुकाबले का सीन है। एक और बीजेपी और उसका एनडीए है, तो दूसरी ओर मायावती और अखिलेश का महागठबंधन। इन दोनों गठबंधनों के बीच कांग्रेस संघर्ष को त्रिकोणीय बना रही है। हालांकि, चर्चा है कि अभी भी महागठबंधन से सीटों पर तालमेल की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+