भारत में रसोई गैस के 1.3 करोड़ उपभोक्ता फर्जी

नई दिल्ली। आम जीवन के लिए सबसे जरूरी है एलपीजी गैस कनेक्शन। घर-घर की जरूरत बने एलपीजी गैस के बारे में हमें आये दिन सुनने को मिलता है कि फलां लोग फर्जी एलपीजी कनेक्शन रखे हुए हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि अभी तक देश में इस साल एक करोड़ से ज्‍यादा फर्जी एलपीजी कनेक्‍शन पकड़े जा चुके हैं। इसलिए पेट्रोलियम मंत्रालय एलपीजी सब्सिडी के नकद भुगतान की योजना यानी डीबीटीएल को पूरे देश में लागू करने के लिए आतुर है जिसके चलते जिसके चलते इस फर्जी आंकड़ों पर रोक लगेगी।

आपको जानकर हैरत होगी कि ताजा आंकलन के हिसाब से देश में 13 मिलयन फर्जी गैस कनेक्शन या यूं कह लें 13 मिलयन फर्जी गैस उपभोक्ता हैं। IndiaSpend की खबर के मानें तो देश में इस समय फर्जीवाड़ा को बोल-बाला है।

13 मिलयन फर्जी गैस उपभोक्ता हैं

सरकार एक परिवार को साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मुहैया कराती है। लेकिन कई परिवार एक से ज्‍यादा कनेक्‍शन लेकर सब्सिडी का फायदा उठा रहे हैं। ऐसे कनेक्‍शनों को पता लगाने के लिए गैस वितरण कंपनियों ने ग्राहकों से आधार कार्ड और बैंक खातों जैसी जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं लेकिन इन फर्जी कनेक्शन और उपभोक्ताओं की लिस्ट काफी लंबी है।

IndiaSpend के आंकड़ों की बात करें तो भारत में दक्षिण भारत और संघीय राज्यों को मिलाकर 176 मिलयन गैस कनेक्शन रजिस्टर्ड हैं।जिसमें 7 प्रतिशत गलत कनेक्शन है। इस फर्जी वाड़े में लोग एक ही नाम पर चार कनेक्शन रखते हैं। इस फर्जीवाड़े में यूपी नंबर वन पर है, यहां 1.87 मिलयन लोगों के नाम पर एलपीजी गैस कनेक्शन हैं जिसमें 12-13 प्रतिशत लोगों के नाम पर गलत कनेक्शन है। यह आंकड़े भारत पैट्रोल कार्पोरेशन, हिंदुस्तान पैट्रोल कार्पोरेशन और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने पेश किये हैं। इनके मुताबिक लोग ब्लैक मार्केटिंग करते हैं और लोगों से दूनी कीमत पर सिलेंडर बेचते हैं।

फर्जी वाड़े में लोग एक ही नाम पर चार कनेक्शन रखते हैं

वैसे पेट्रोलियम मंत्रालय का अनुमान है कि देश में आधे से ज्‍यादा फर्जी या मल्‍टीपल कनेक्‍शनों की पहचान अब हो चुकी है जिन्हें कि बंद करने की कवायद चल रही है। जब भी कोई उपभोक्‍ता अपना गैस कनेक्‍शन किसी दूसरे पते पर लेना चाहता है या कनेक्‍शन किसी दूसरे व्‍यक्ति या एजेंसी को ट्रांसफर कराना चाहता है, तब उससे जुड़े कई जानकारियां ली जाती हैं। इससे भी फर्जी कनेक्‍शनों का पता लगाने में मदद मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+