'मैं नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार, लेकिन...', बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान
Wrestlers Protest News: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के धरने के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट या लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरने के बीच बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।
बृजभूषण का बड़ा बयान
अपने बयान में WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि "मैं अपना नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाई डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी ये टेस्ट होने चाहिए।"
रखी ये शर्त
बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, "अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों को वादा करता हूं....।"
बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का प्रदर्शन करीब 28 दिनों से जारी है। धरने पर बैठे पहलवान डब्ल्यूएफआई के प्रमुख बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
गिरफ्तारी तक धरना रहेगा जारी
पहलवानों के इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण भी ली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर दो एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद वे बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पहलवानों ने अपना इरादा साफ कर चुका है कि जब तक सिंह की गिरफ्तार नहीं होती, तब तक जंतर मंतर पर धऱना जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications