अपने ऊपर से POCSO एक्ट की धारा हटने के बाद क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

Brij Bhushan Sharan Singh: WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'सारे विषय कोर्ट के संज्ञान में है और सरकार ने आश्वासन दिया है कि 15 जून तक चार्जशीट दाखिल होगी, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है।'

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh: अपने ऊपर से POCSO एक्ट की धारा हटने के बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'सारे विषय कोर्ट के संज्ञान में है और सरकार ने आश्वासन दिया है कि 15 जून तक चार्जशीट दाखिल होगी, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है।' गौरतलब है कि भाजपा सांसद के ऊपर कथित यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने अपना बयान बदल दिया है।

इस बाबत नाबालिग महिला पहलवान के पिता का बयान सामने आया है। हाल ही में मीडिया को दिए बयान में उन्होंने बताया था कि एशियाई चैंपियनशिप की चयन प्रक्रिया के दौरान उनकी बेटी के साथ पक्षपात हुआ था, इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस तरह का केस गुस्से में आकर दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल केस तो वापस नहीं लिया है, लेकिन बयान नए सिरे से रिकॉर्ड कर लिया गया है। वहीं, नाबालिग महिला पहलवान द्वारा बयान बदलने के मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह कहा,

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Brijbhushan Singh ने चार्जशीट फाइल होने के सवाल पर क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    सारे विषय कोर्ट के संज्ञान में है और सरकार ने आश्वासन दिया है कि 15 जून तक चार्जशीट दाखिल होगी। चार्जशीट फाइल होने दीजिए। अगर बोलना उचिच होगा तो बोला जाएगा। तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है। अभी मुझे नहीं लगता कि कुछ बोलना चाहिए।

    वहीं, मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि जितने भी पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि आप लगातार दवाब बना रहे है। इस सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह मामला कोर्ट का है। आपको बता दें कि बजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने करीब 208 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने जिन लोगों के बयान दर्ज किए है उनमें बृजभूषण के सहकर्मी, रिश्तेदार और परिवार के लोग शामिल है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे। सात शिकायतकर्ताओं में एक नाबालिग पहलवान ने POCSO में शिकायत की थी। हालांकि, अब नाबालिग महिला पहलवान ने अपना बयान बदल दिया है। इस बाबात महिला पहलवान के पिता ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे।

    उन्होंने कहा कि यह केस गुस्मे में आकर किया था। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तब बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने एशियाई चैंपियनशिप की चयन प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण फैसले लिए थे। इससे उनकी बेटी प्रभावित हुई थी। महिला पहलवान के पिता ने यह भी कहा कि जब पहलवान शुरू में विरोध पर बैठे तो शिकायत गुस्से के चलते की गई थी, क्योंकि उन्हें अब भी लगता है कि चयन प्रक्रिया में उनकी बेटी के साथ गलत व्यवहार हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+