West Bengal Voter List Controversy: चुनाव आयोग के बाहर ममता बनर्जी का प्रदर्शन, 2 करोड़ का नाम हटाने का आरोप
पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि करीब 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और चुनाव आयोग बीजेपी के निर्देशों पर काम कर रहा है। ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।
ममता का आरोप - चुनाव आयोग BJP के इशारे पर काम कर रहा
चुनाव आयोग के बाहर मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "वे कहते हैं कि जो भी उन्होंने किया है, वह सही है। उन्होंने किसी भी बाहरी कैमरामैन को अंदर जाने नहीं दिया। वे बीजेपी के निर्देश पर काम कर रहे हैं।" इसके साथ ही ममता ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया और कहा कि परी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।

ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट से 2 लाख वोटरों के नाम हटाने का आरोप
ममता बनर्जी ने दावा किया कि"करीब 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।" उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे दिल्ली में "लाखों लोगों को ला सकती हैं और किसी के सामने भी परेड करा सकती हैं", ताकि यह साबित किया जा सके कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे वास्तविक और योग्य मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications