पश्चिम बंगाल: पेड़ से लटकती मिली बीजेपी कार्यकर्ता की लाश, बम धमाके में 2 की मौत

कोलकाता। राजनीतिक हिंसा की आग में झुलस रहे पश्चिम बंगाल में हत्‍याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार (10 जून) को हावड़ा जिले के अमता में 40 वर्षीय एक बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने पर हालात तनावपूर्ण हो गए। बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्‍या का आरोप लगाया है। हालांकि टीएमसी ने इससे इंकार किया है। मृतक की पहचान समतुल डोलोई के रूप में हुई है। वह अमता में चलुनिया गांव का निवासी था। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं परगना जिले में बम धमाका हुआ है। इसमें 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लोग जख्‍मी बताए जा रहे हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पेड़ से लटकती मिली थी लाश

पेड़ से लटकती मिली थी लाश

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक डोलोई रविवार रात एक समारोह में गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश सोमवार को मिली, जिसके गले में फंदा था। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक दलुई का शव एक खेत में पेड़ से लटका मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हावड़ा ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अनुपम मलिक ने दावा किया कि डोलोई उनकी पार्टी का समर्थक था और ‘जय श्री राम' बोलने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर पांजा ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

मौतों को राजनीतिक रंग देना जारी

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया मृत्यु का समय और कारणों का पता लगाना बाकी है। हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं टीएमसी ने हत्या के आरोपों का सख्ती से खंडन करते हुए भाजपा को हत्या का जिम्मेदार ठहराया। एक टीएमसी नेता ने कहा हर कोई अब एक भाजपा कार्यकर्ता है और उनकी पार्टी सभी मौतों को राजनीतिक रंग देना जारी रखेगी। जहां तक इस घटना का सवाल है यह आपसी दुश्मनी का परिणाम है। इस घटना में टीएमसी का कोई हाथ नहीं है।

बम धमाके में 2 की मौत 4 घायल

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में बम ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर काफी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘अज्ञात बदमाशों ने बीती रात देसी बम फेंका। धमाके के बाद वो काफी डरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+