पश्चिम बंगाल: कूचबिहार के एक स्कूल में दिनदहाड़े फायरिंग, दो शिक्षक घायल
कूच बिहार: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एक प्राइवेट स्कूल में फायरिंग की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना में स्कूल के दो अध्यापक घायल भी हो गए हैं। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि घायल अध्यापकों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया कि आखिर फायरिंग किसने की और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी।

बताया गया कि स्कूल में रोज की तरह आज भी क्लासे लगी हुई थी। इसी बीच कुछ लोग परिसर में घुसे ऐर तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद जब अध्यापकों ने इसका विरोध किया तो वो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में मजनू हक तथा मनोहर हुसैन नामक दो शिक्षकों को गोली लग गई और वे घायल हो गए। अध्यापकों के घायल होने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में एक तृणमूल कार्यकर्ता भी घायल हुआ है लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बदमाशों ने स्कूल को काफी नुकसान भी पहुचाया है। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए लगे बेंच को तोड़ फोड़ दिया इसके अलावा और भी नुकसान पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर: मुख्यमंत्री को बताया पीएम-आरएसएस का चमचा, पत्रकार को एक साल की जेल












Click it and Unblock the Notifications