पश्चिम बंगाल: सीएए के विरोधी और समर्थकों में हिंसक झड़प, दो की मौत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में जुलूस निकाल रहे लोगों में हिंसक झड़प हुई है। मंगलवार को साहेबनगर इलाके में हुई इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। जो अस्पताल में भर्ती हैं। कम से कम 10 लोगों को हल्की चोटे आई हैं। झड़प में मारे गए लोगों की पहचान मकबूल शेख और अनिरुद्ध बिश्वास के तौर पर हुई है।

मुर्शिदाबाद में सीएए विरोधी और समर्थक भिड़े, West Bengal, clashes between pro and anti CAA NRC protesters, Murshidabad, CAA, NRC, citizenship amendment act, Anirudh Biswas, Maqbool Sheikh, Adhir Ranjan Chaudhary, Congress, पश्चिम बंगाल, मुर्शिदाबाद, एनआरसी

हिंसा के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। यहां देसी बम के साथ-साथ गोली चलने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटना स्थल का दौरा किया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुर्शिदाबाद से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने हिंसा करने का आरोप सत्तारूढ़ टीएमसी पर लगाया है। चौधरी ने कहा कि साहेबनगर के स्थानीय लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। अचानक आए टीएमसी के गुंडों ने उन पर बम से हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+