पश्चिम बंगाल: TMC कार्यकर्ताओं ने BSF जवान को पीटा, दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके बावजूद भी वहां पर सत्ताधारी दल टीएमसी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी जारी है। अब टीएमसी कार्यकर्ताओं पर एक बीएसएफ जवान को पीटने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुर्शिदाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अपने जवान की पिटाई पर बीएसएफ ने भी बयान जारी किया है।

bsf

जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के कंडी इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीएसएफ जवान बिस्वजीत साहनी पर हमला कर दिया और उन्हें जमकर पाटी। इसके बाद बीएसएफ जवान अपनी शिकायत लेकर कंडी पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां पर उसकी शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही हमला करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ को भी बयान जारी करना पड़ा। बीएसएफ के मुताबिक जवान बिस्वजीत साहनी कुछ महीनों से छुट्टी पर था। इस दौरान वो अपने घर पर ही रह रहा था। जिस वक्त टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की उस वक्त वो ड्यूटी पर नहीं था।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी हुआ हमला
आपको बता दें कि दो दिन पहले बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ था। जिसमें एक की मौत हुई, जबकि 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। बीजेपी ने ट्वीट कर इस हमले के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया था। बीजेपी के मुताबिक हलिशहर में उनके कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे, जिस वजह से उन पर हमला हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+