Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TMC विधायक प्रबीर घोषाल ने ममता को दिए दो-दो झटके, दल में सक्रिय लॉबी पर निशाना

West Bengal assembly elections 2021:तृणमूल कांग्रेस के विधायक प्रबीर घोषाल (TMC MLA Prabir Ghoshal)ने पार्टी के दो-दो पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रबीर घोषाल उत्तरपाड़ा (Uttarpara) विधानसभा सीट से विधायक हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए विधानसभा की सदस्यता नहीं छोड़ेंगे। प्रबीर घोषाल ने ममता बनर्जी की पार्टी के प्रवक्ता (TMC spokesperson) और हुगली जिला कमिटी (Hooghly district committee) के सदस्य के पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि 'हमें यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि पार्टी में एक लॉबी सक्रिय है, जो मुझे मेरे चुनाव क्षेत्र में काम करने नहीं देता। लेकिन, मैं लोगों की जरूरतों को देखते हुए विधायक पद पर बना रहूंगा।'

West Bengal:TMC MLA Prabir Ghoshal gave two blows to Mamata, said about the active lobby in the party

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अगर 'मैंन फिर से उत्तरपाड़ा सीट से चुनाव लड़ता हूं' तो मुझे हराने की साजिश रची गई है। घोषाल का दावा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी सीट पर टीएमसी का प्रदर्शन 'अंदरूनी लड़ाई' के चलते खराब रहा था। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि उनका टीएमसी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

इस बीच उनके दो पदों से इस्तीफा देने के बाद टीएमसी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। सूत्रों के मुताबिक घोषाल से पूछा गया कि उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामले को सार्वजनिक क्यों कर दिया। यही नहीं उन्हें आगे के लिए आगाह भी किया गया है कि आगे ऐसा ना करें।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के विधायकों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। ऐसे में घोषाल का कदम पार्टी के लिए परेशानी पैदा करने वाला है। हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी को यह कहकर राहत जरूर दी है कि वह अभी पार्टी के साथ हैं और उसे छोड़ने का उनका फिलहाल कोई इरादा नहीं है। लेकिन, इतना तो साफ हो चुका है कि वह भी पार्टी के अंदरूनी माहौल के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+