पश्चिम बंगला: 15 जून तक बंद रहेगा तारापीठ मंदिर, मस्जिदों को भी तुरंत ना खोलने की अपील
कोलकाता। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए पहले से लागू देशव्यापी लॉकडाउन को अब 30 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस दौरान कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकि सभी इलाके में चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। केंद्र की नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत होगी साथ ही धार्मिक समारोह, राजनीतिक रैलियों, खेल के कार्यक्रम और सांस्कृतिक समारोह खोलने पर विचार किया जाएगा।

सरकार के दिशानिर्देशों के बाद पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर प्रशासन की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर को 15 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि, इससे पहले 14 जून को एक समीक्षा बैठक की जाएगी जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा। उधर, मस्जिदों के भी खोले जाने पर बंगाल इमाम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया ने बड़ा बयान जारी किया है।
मोहम्मद याहिया ने कहा, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री महोदया ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि 1 जून से सभी धार्मिक स्थानों को खोला जाएगा। हमारे पास इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं है, इसलिए हम कोई स्पष्ट निर्णय लेने में असमर्थ हैं। मोहम्मद याहिया ने आगे कहा कि, हमारा यह सुझाव है कि हमें प्रार्थना करते रहना चाहिए जो कि हम अभी कर रहे हैं क्योंकि स्थिति विकट है। हम मस्जिद समितियों और इमामों से भी अपील करते हैं कि वे मस्जिदों के दरवाजे तुरंत न खोलें। यदि मस्जिदें एक महीने तक नहीं खुलती हैं, तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा। मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,82,143 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5166 तक जा पहुंचा है। इसमें 89,995 एक्टिव केस हैं, वहीं 86,984 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: अब जूता करेगा सोशल डिस्टेंसिंग में मदद, कोरोना संक्रमण का खतरा भी हो जाएगा कम, जानें कैसे












Click it and Unblock the Notifications