ट्रक से बरामद हुआ 1000 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, ओडिशा से पहुंचा था पश्चिम बंगाल

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 1000 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट को बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब कोलकाता के चितपुर क्षेत्र के अंतर्गत बैरकुॉपुर ट्रंक रोड पर बने ताला पुल पर 1,000 किलोग्राम विस्फोटक से लगे एक माल वाहन की चेकिंग की।

West Bengal STF recovered 1000 kg of explosive substance in a vehicle in North 24 Parganas district

गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने वाहन को रोककर उसकी चेकिंगं की उसमें 27 बोरों में 1000 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट भरा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह वाहन ओडिशा से आ रहा था और पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले की ओर जा रहा था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों जिसमें चालक और उसके सहोयगी को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान 25 वर्षीय इंद्रजीत भुई और 31 वर्षीय पद्मोलोचन देय के रूप में की गई है।

दोनों को शनिवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने विस्फोटक पदार्श अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिर यह जा कहा रहा था और इसका उपयोग किस चीज के लिए किया जाता। पूछताछ में ड्राइवर और सह चालक ने कुछ अहम बातें बताई हैं जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- जयमाला कार्यक्रम में कर दी अंधाधुंध फायरिंग,दुल्हन के भाई को लगी गोली से मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+