पश्चिम बंगाल में फिर कम हुए RT-PCR टेस्ट के दाम, अब 1000 रुपए से भी कम में होगा कोरोना का टेस्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच कई राज्य सरकारों ने संक्रमित मरीजों और कोरोना लक्षण वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस RT-PCR टेस्ट सस्ता हो गया है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि निजी प्रयोगशालाओं में RT-PCR COVID-19 टेस्ट के लिए अब सिर्फ 950 रुपए देने होंगे। सीएम ममता बनर्जी के इस आदेश के बाद अब प्रइवेट लैब में RT-PCR के माध्यम से कोरोना वायरस टेस्ट कराने के लिए अब 950 रुपए ही देने होंगे।

West Bengal RT-PCR test price down again now Coronavirus test will be less than 1000 rupees

बता दें कि राज्य में पहले आरटी-पीसीआर कोरोना वायरस टेस्ट कराने के लिए 1500 रुपए चुकाने पड़ते थे लेकिन अब सिर्फ 950 रुपए में ही टेस्ट हो जाएगा। यह दूसरी बार है जब ममता सरकार द्वारा आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले ममता बनर्जी सरकार ने नवरात्रि के समय दाम घटाकर जनता को तोहफा दिया था। नवरात्रि से पहले इस टेस्ट की कीमत 2250 रुपए हुआ करती थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत को घटाकर 950 रुपए करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका को चीन ने दिया बड़ा झटका, कोरोना काल में बना यूरोपियन यूनियन का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर

Recommended Video

      Coronavirus in india: 24 घंटे में 35,551 new case, कुल आंकड़ा 95 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी

      इसके अलावा ममता सरकार ने कोरोना वायरस संकट के बीच राज्य में सरकारी और सरकारी-संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले 9.5 लाख से अधिक उच्चतर माध्यमिक छात्रों को टैबलेट कंप्यूटर प्रदान करने की भी घोषणा की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल से पहले इससे पहले, ओडिशा सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं द्वारा COVID परीक्षणों की अधिकतम कीमत को पूरे राज्य में 1,200 रुपये से घटाकर 400 रुपए तक कर दिया था, देश में सबसे सस्ता कोरोना टेस्ट अब ओडिशा में ही किया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए 700 रुपए देने पड़ रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+