Bengal Result 2026: बंगाल में BJP को बहुमत! 161 सीट पर पहुंचे, सुवेंदु अधिकारी बोले- हम सरकार बनाने जा रहे हैं

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने शुरुआती घंटों में ही बड़ा सियासी संकेत दे दिया है। राज्य की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है। ताजा रुझानों में भाजपा करीब 150 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है, वहीं टीएमसी लगभग 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। ये आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार हो सकती है।

सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर तस्वीर लगातार बदल रही है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी फिलहाल पीछे बताए जा रहे हैं। हालांकि मुकाबला अभी भी बेहद करीबी है और हर राउंड के साथ समीकरण बदल सकते हैं।

West Bengal Election Result 2026

सुवेंदु अधिकारी का दावा (Suvendu Adhikari Big Claim)

नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार तथा नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शुरुआती रुझानों के बीच बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है और शुरुआती आंकड़े पार्टी को मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भवानीपुर में शुरुआती राउंड के बाद उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार राज्य में 'हिंदू वोट का एकीकरण' देखने को मिला है, जबकि मुस्लिम वोटों में पहले जैसी एकजुटता नहीं रही। उनके मुताबिक, मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे इलाकों में मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि नंदीग्राम में उन्हें उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला है।

Bengal Chunav Result: आरजी कर रेप विक्टिम की मां से अधीर रंजन तक, बंगाल की टॉप 10 सीटों पर कौन जीता कौन हारा?
Bengal Chunav Result: आरजी कर रेप विक्टिम की मां से अधीर रंजन तक, बंगाल की टॉप 10 सीटों पर कौन जीता कौन हारा?

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "BJP सरकार बना रही है। शुरुआती रुझान दिखाते हैं कि BJP 135 से ज्यादा सीटों पर है और TMC लगभग 100 सीटों पर। शुरुआत में भवानीपुर में मुकाबला कांटे का होगा। गिनती के पहले दौर में 14 बूथों में से 6 मुस्लिम-बहुल हैं। पिछली बार उन्हें इन बूथों से 90-95% वोट मिले थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, वोटों में बंटवारा हुआ है। मैं 8 हिंदू-बहुल बूथों पर आगे चल रहा हूं। भवानीपुर में 9वें-10वें दौर से, मैं बढ़त बना लूंगा... सत्ता-विरोधी लहर है, साथ ही हिंदू वोट 'कमल' के पक्ष में एकजुट हुए हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है... मुस्लिम वोटों में भी बंटवारा हुआ है, खासकर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में।

सुवेंदु अधिकारी बोले, "इस बार हिंदू वोट एकजुट हुए हैं, और जिस तरह से मुस्लिम लोग TMC को वोट देते आए हैं, इस बार उन्होंने वैसा नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम-समर्थक पार्टियों को चले गए हैं। BJP को भी कुछ वोट मिले हैं, हालांकि उनकी संख्या कम है। मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम-बहुल बूथों में इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। PM मोदी ने अपने नेतृत्व में बंगाल को विकसित करने की जो गारंटी दी थी, उसका उन्हें फायदा मिला है। इतनी जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आपको सुबह 11:00 बजे के बाद बताऊंगा।"

Bengal Falta Repoll: TMC की BJP को खुली चुनौती! 'पूरा दम लगा लो’, बंगाल की इस सीट पर क्यों बढ़ा सियासी तापमान?
Bengal Falta Repoll: TMC की BJP को खुली चुनौती! 'पूरा दम लगा लो’, बंगाल की इस सीट पर क्यों बढ़ा सियासी तापमान?

जमीनी संकेत क्या कहते हैं?

राज्य के कुछ इलाकों में भाजपा का प्रदर्शन खासा मजबूत नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान जिन क्षेत्रों में वे गए थे, वहां भी असर दिख रहा है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम जैसी चारों सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

वहीं एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है कि आरजी कर मामले से जुड़ी पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को भी शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे चुनाव में भावनात्मक मुद्दों का असर भी नजर आ रहा है।

क्या सच में बदलेगी सत्ता?

हालांकि रुझान भाजपा के पक्ष में मजबूत दिख रहे हैं, लेकिन अभी अंतिम नतीजों के लिए इंतजार करना होगा। खुद सुवेंदु अधिकारी ने भी कहा है कि जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं होगा और दोपहर तक तस्वीर और साफ हो जाएगी। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि बंगाल में इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+