West Bengal Police Vs CBI: बंगाल पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को छोड़ा, ममता धरने पर बैठीं
Recommended Video

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार शाम को सीबीआई और राज्य पुलिस आमने-सामने हो गई है। चिटफंड घोटाले में सीबीआई कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची, तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस ऑफिसर्स ने सीबीआई अधिकारियों को न सिर्फ घर से दूर रहने के लिए कहा बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दोरान पुलिस और सीबीआई अधिकारियों के बीच हाथापाई भी हुई। सीबीआई की टीम पुलिस कमिश्नर राजीव के घर पहुंची थी, जो पिछले तीन दिन से गायब है।

राजीव कुमार के घर सीबीआई और पुलिस के बीच चले ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंच गई और अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। इस बीच टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर राज्य में तख्तापलट का आरोप लगाया है। ब्रायन ने कहा कि सरकार 40 सीबीआई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नर के घर पर भेजकर राज्य में तख्तापलट की योजना बना रही है।
2013 में बंगाल में सामने आए रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाला की जांच के लिए विशेष दल का नेतृत्व कर रहे पुलिस ऑफिसर राजीव कुमार को उन मामलों की जांच में मदद करने के लिए कहा गया था जब मामलों के कई प्रमुख दस्तावेज कथित रूप से गायब हो गए थे। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि पिछले दो सालों से उन्हें पूछताछ के लिए कई बार समन भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications