West Bengal: भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर हमला को लेकर NIA ने दायर की चार्जशीट, 12 लोगों के नाम शामिल

West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे पर हमले की जांच कर ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट में ने चार्जशीट दायर कर दी है। आरोप पत्र को लेकर एनआईए ने एक बयान में कहा, एनआईए विशेष अदालत, कलकत्ता के समक्ष बीएनएस, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दायर आरोप पत्र में हमले के पीछे एक आपराधिक साजिश का खुलासा गया है। एनआईए के आरोप पत्र में 12 लोगों का नाम शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत के बीच एनआईए ने जांच तेज कर दी है। बता दें, क्रूड बम सहित घातक हथियारों से लैस 50 से अधिक लोगों के एक समूह ने 28 अगस्त को भाजपा नेता की कार पर हमला कर दिया था। इस हमले में चालक रवि वर्मा और पांडेय के सहयोगी रबी सिंह को गोली लगी थी। मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले को लेकर जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

West Bengal NIA files charge sheet

एनआईए के आरोपपत्र में ये नाम शामिल

आरोपपत्र में शामिल आरोपियों की पहचान मोहम्मद आबेद खान, मोहम्मद आरिफ, वसीमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद नसीम, ​​फिरदुश इकबाल, मोहम्मद तनवीर, संजय शॉ, मोहम्मद चांद, आकाश सिंह, मोहम्मद सोहैब अख्तर, मोहम्मद अकबर और सागर सिंह के रूप में की गई है।

क्या है मामला?
भाजपा पार्टी नेता प्रियांगु पांडे ने 28 अगस्त को दावा किया था कि जब वह पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास की ओर जा रहे थे। तभी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया और गोलीबारी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी कार पर बम फेंके गए। इस दौरान 6-7 राउंड फायरिंग भी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रूड बम सहित घातक हथियारों से लैस 50 से अधिक लोगों के एक समूह ने 28 अगस्त को भाजपा नेता की कार पर हमला कर दिया था। इस हमले में चालक रवि वर्मा और पांडेय के सहयोगी रबी सिंह को गोली लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+