कोलकाताः प्राइवेट पार्ट्स में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रही थी विदेशी महिला, गिरफ्तार
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर सोमवार को एक नाइजीरियाई महिला को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया। महिला के पास कई प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिले। इस मामले के बारे एयरपोर्ट के एक अधिकारी का कहना है कि डेविड ब्लेसिंग के बैग से एलएसडी के 20 ब्लॉट बरामद किए हैं, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी महिला सोमवार रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई उड़ान भरने की तैयारी में थी। महिला ने छुपने की भी तैयारी की थी। विदेशी महिला ने एलएसडी को अपने निजी अंगों में छिपा रखा था।
लेकिन, एक्स-रे में महिला की पोल खुल गई। महिला के पास से 12 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। इन आरोपों के बाद महिला ने पूछताछ में अधिकारियों को बताया कि उसके शरीर में अधिक मात्रा में मादक पदार्थ हैं, जिन्हें वो खुद भी नहीं निकाल सकती है।
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि हम उसे नजदीक के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में लेकर गए, जहां एक्स-रे में पता चला कि उसके गर्भाशय में कुछ छिपाकर रखा गया है। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें- एयरटेल ने 499 रुपए के प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा 87 फीसदी ज्यादा डाटा












Click it and Unblock the Notifications