एयरटेल ने 499 रुपए के प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा 87 फीसदी ज्यादा डाटा

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 499 रुपए के अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है। अब इस प्लान पर यूजर्स को 87.5 फीसदी ज्यादा डाटा मिलेगा। 499 के प्लान में पहले यूजर्स को हर माह 40 जीबी डाटा मिलता था। प्लान के रिवाइज होने के बाद अब यूजर 75 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोडाफोन और जियो से कड़ी टक्कर के बीच एयरटेल ने अपने इस प्लान में बदलाव किया है।

499 में से अब ये सब मिलेगा

499 में से अब ये सब मिलेगा

499 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा हर माह दिया जाएगा, साथ ही 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल और रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही इस प्लान में 500 जीबी तक डाटा रोलओवर की भी सुविधा है। ये प्लान पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। हालांकि ये सभी यूजर्स के लिए नहीं है। इस प्लान का लाभ कुछ क्षेत्रों के यूजर्स ही उठा सकते हैं।

जियो और वोडाफोन से टक्कर

जियो और वोडाफोन से टक्कर

एयरटेल का अपने प्लान में सीधे-सीधे वोडाफोन और जियो से मुकाबला है। एयरटेल के 499 के प्लान की तरह की वोडाफोन और जियो ने भी प्लान दिए हैं। जियो 509 रुपए के प्लान में हर दिन 4 जीबी डाटा और महीने में 112 जीबी डाटा दे रही है। 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

वोडाफोन भी 499 में दे रहा 75 जीबी

वोडाफोन भी 499 में दे रहा 75 जीबी

वोडफोन 499 रुपए के पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डाटा दे रहा है। इस प्लाम में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जा रही हैं। इस प्लान में नेशनल रोमिंग की सुविधा भी यूजर्स को दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+