पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का निधन, सीएम ममता ने जताया दुख
नई दिल्ली, 20 फरवरी: पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का रविवार सुबह निधन हो गया। वो काफी वक्त से बीमार थे। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक साधन पांडे काफी वक्त से बीमार थे। कई सालों पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान वो बीमार पड़ गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उस दौरान उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आई थी। हालांकि कुछ दिनों बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जुलाई में वो फिर से बीमार पड़ गए। पहले कोलकाता में उनका इलाज चला, बाद में उनको मुंबई के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं पर उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications