Live: टीएमसी का विरोध प्रदर्शन, भबानीपुर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस कमिश्नर के खिलाफ के खिलाफ अवमानना याचिका पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शारदा चिट फंड घोटाले की जांच कर रही एसआईटी टीम पर सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उसने दस्तावेजों को नष्ट कर दिया गया है। रविवार शाम को जब सीबीआई की टीम पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उनके आवास पहुंची तो हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। चिटफंड घोटाले में सीबीआई कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची, तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस अधिकारियों ने सीबीआई अधिकारियों को न सिर्फ घर से दूर रहने के लिए कहा बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि पिछले तीन दिन से राजीव कुमार लापता थे। जिस दौरान राजीव कुमार के घर पर यह पूरा विवाद चल रहा था उसी वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी राजीव कुमार के घर पहुंच गईं और अधिकारियों के साथ बैठक करने लगीं। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार प्रदेश में तख्ता पलट करना चाहती है।













Click it and Unblock the Notifications