ममता सरकार को जूनियर्स डॉक्टर्स ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, लेडी रेप- मर्डर केस को लेकर दी ये चेतावनी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर- रेप मर्डर मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में एक बार फिर विरोध तेज हो रहा है। कोलकात में विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने ममता सरकार को अपनी मांग पूरी करने का 24 घंटे का समय दिया है, जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
कोलकाता में शुक्रवार को हाथों में घड़ियां थामे डॉक्टरों ने अपनी मांगों को एक बार फिर से दोहराया। विरोध कर रहे ट्रेनी चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल के सभी मेडिकल कॉलेजों में धमकी संस्कृति में शामिल कथित अपराधियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए एक केंद्रीय जांच समिति गठित करने की मांग शामिल है।

विरोध में शामिल कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आंदोलनकारी डॉक्टर देबाशीष हलदर ने दोहराया की वे अपना विरोध जारी रखेंगे। हलदार ने कहा, "हम अपना पूर्ण काम बंद वापस ले रहे हैं। लेकिन हम अपना धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए 24 घंटे का समय देंगे। इसके बावजूद अगर मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं होता तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।"
बता दें कि घटना 9 अगस्त को हुई थी। जिसके बाद से चिकित्सकों का विरोध लगातार जारी है। विरोध में शामिल जूनियर डॉक्टर 10 अगस्त से लेकर 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। सरकार से समझौते के बाद कुछ शर्तों के तहत 21 सितंबर को वे सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर वापस आए थे।
मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर को सुनवाई के दौरान अस्पतालों की सुरक्षा में कोताही पर ममता सरकार की खिंचाई की थी। साथ ही आदेश दिया कि सभी अस्पतालों में 15 दिन में सीसीटीवी लगाए जाएं। इसके अगले दिन से फिर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
डॉक्टरों ने कहा कि उनकी सुरक्षा की मांगों को पूरा करने के लिए ममता सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं लग रहा है। उनका कहना है कि घटना के 52 दिन बाद भी कुछ नहीं बदला है और डॉक्टरों पर भी हमले हो रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वादों को पूरा करने का कोई प्रयास होता नहीं दिख रहा है। हमारे पास आज से पूरी तरह काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।












Click it and Unblock the Notifications