दूसरे कश्मीर में तब्दील हो गया है पश्चिम बंगाल, जहां हर दिन गिरफ्तार किए जा रहे हैं आंतकीः भाजपा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार सत्ता की ओर टकटकी लगाए भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर लगातार हमलावर है। बुधवार को वीरभूमि में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ दिलीप घोष ने टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल दूसरे कश्मीर में तब्दील हो गया है, जहां हर दिन आंतकवादी गिरफ्तार किए जा रहे हैं और दूसरे दिन अवैध बम बनाने वाले कारखानों का पता लग रहा है।

सत्तारूढ़ टीएमसी ने भी दिलीप घोष के ताजा हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने दिलीप घोष की टिप्पणियों को जवाब देते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी ने कहा कि उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान देना चाहिए, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि बंगाल भाजपा प्रमुख राज्य की छवि खऱाब करने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी नेता कुणाल घोष के मुताबिक बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है बुधवार को वीरभूमि जिले में आयोजित चा-चक्रा (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने कहा था कि पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है और यहां हर दि आतंकी गिरफ्तार किए जा रहे हैं और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़ हो रहा है। घोष के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार में सिर्फ बम बनाने की फैक्टरी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications