Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल के गवर्नर का आरोप- 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' कह ममता बनर्जी ने उड़ाया मेरा मजाक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच तकरार जग जहिर है। अब प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी ने कथित रूप से 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' कह कर मेरा मजाक उड़ाया है। राज्यपाल का यह ट्वीट वायरल हो गया है और एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी सरकार के बीच तल्खी बढ़ गई है।

सविधान दिवस पर ममता ने दिया ये बयान

सविधान दिवस पर ममता ने दिया ये बयान

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल के बीच तल्खी देखने को मिली। इसके बाद राज्यपाल ने कई सिलसिलेवार ट्वीट कर दावा किया कि ममता बनर्जी ने उनका एक बॉलीवुड गाने से संबोधित कर मजाक उड़ाया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 27 नवंबर को अखबार में छपे एक खबर को भी साझा किया है। इसमें लिखा गया है कि सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'।

ट्वीट में शेयर किया अखबार में छपी खबर

अखबार की कटिंग शेयर करते हुए राज्यपाल ने कैप्शन में लिखा कि मैं सीएम को इसका जवाब देने ठीक नहीं समझता क्योंकि मैं उनके पद का सम्मान करता हूं। राज्यपाल जगदीप ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद मीडियकर्मियों से बात कर रही हैं। बता दें कि, जिस गाने की बात राज्यपाल ने ट्विटर पर किया है वह 1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना है।

सीएम को सम्मान देने में नहीं की कोई कमी: राज्यपाल

एक अन्य ट्वीट में राज्यपाल ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सम्मान करने में कभी कोई कमी नहीं की। मैं उनका व्यक्तिगत रूप से भी सम्मान करता हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने और ममता के बीच तल्खी की खबरों पर कहा कि संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई बात नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के नाटक और महाराष्ट्र के ड्रामे में ज्यादा अंतर नहीं, क्लाइमेक्स बाकी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+