पश्चिम बंगाल में चुनाव पर राज्यपाल धनकर का बड़ा बयान, 'मैं अपनी पूरी ताकत लगाऊंगा'
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर (Jagdeep Dhankar) ने राज्य में चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। धनकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बिना हिंसा और साफ-सुथरे चुनाव कराने के लिए मैं अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करूंगा।

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल धनकर और ममता सरकार के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राज्यपाल ने राज्य की सरकारी मशीनरी पर राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए प्रभावी उपाय न करने का आरोप लगाया है। धनकर ने कहा कि मैं राज्य सरकार से लगातार कानून व्यवस्था और राजनीति को अलग रखा जाने को कहता रहा हूं। राज्य में कई ऐसे अधिकारी हैं जो ठीक यही कर रहे हैं। वे राज्य सरकार के तोपची और सैनिक बने हुए हैं। हमें हर हाल में राजनीतिक हिंसा को रोकना होगा।
वहीं चुनावों में हिंसा रोकने और साफ-सुथरे चुनाव को लेकर राज्यपाल ने कहा कि "मेरी ताकत में जो कुछ है मैं उस सबका इस्तेमाल करूंगा ताकि बंगाल में साफ-सुथरे और बिना दबाव और बिना हिंसा के चुनाव हो सके। चुनाव नतीजों से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरा काम कानून व्यवस्था का पालन करना और मतदाताओं की संतुष्टि के लिए काम करना है।"












Click it and Unblock the Notifications