पश्चिम बंगाल के गवर्नर बोले- ममता बनर्जी ने जिस संविधान के तहत शपथ ली, नागरिकता कानून उसी का हिस्सा
पश्चिम बंगाल के गवर्नर बोले- ममता बनर्जी ने जिस संविधान की शपथ ली, नागिरकता कानून उसी का हिस्सा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नागरिकता कानून का विरोध ठीक नहीं है। वो संवैधानिक पद पर हैं, ऐसे में उन्हें संसद से पास कानून का विरोध नहीं करना चाहिए। राज्यपाल धनखड़ ने बुधवार को कहा, एक चुनी हुई सरकार पूरी तरह से कानून से बंधी है। सीएम ने जिस संविधान के तहत शपथ ली है, नागरिकता कानून उसी का हिस्सा है।

राज्यपाल ने ये भी कहा कि नागरिकता कानून किसी भी भारतीय नागरिक के हित को प्रभावित नहीं करता है। ऐसे में लोग इसको लेकर चिंतित ना हो। उन्होंने कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद की स्थिति के बारे में चिंतित हूं, यहां काफी हिंसा हुई। मैंने डीजीपी से कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहता हूं।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि नागरिकता कानून को वो किसी भी कीमत पर राज्य में लागू नहीं करेंगी। ममता इस कानून का सख्त विरोध कर रही हैं। इसको लेकर उनके और राज्यपाल के बीच लगातार टकराव की स्थिति है। इससे पहले भी राज्यपाल ममता बनर्जी के स्टैंड को लेकर एतराज जता चुके हैं।
बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 बीते हफ्ते सदन से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications