गिद्ध वाले बयान पर नाराज हुए बंगाल के राज्यपाल, कहा- माफी मांगें ममता बनर्जी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से भारत बुरी तरह प्रभावित है। इस वायरस ने पश्चिम बंगाल को भी अपनी चपेट में ले लिया है, जहां अब तक 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना महामारी के इस दौर में भी पश्चिम बंगाल में राजनीति जारी है। जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। रविवार को एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ममता सरकार पर बरसे। साथ ही उनसे राजनीतिक पार्टियों की गिद्ध से तुलना वाले बयान पर माफी मांगने को कहा।

Recommended Video

    Corona संकट के बीच बंगाल CM Mamta Banerjee-Governor Dhankar में सियासी जंग तेज | वनइंडिया हिंदी
     Jagdeep

    राज्यपाल ने कहा कि ममता सरकार कोरोना वायरस से मौत के आंकड़े छुपा रही थी। जब राजनीतिक पार्टियों ने उस पर सवाल उठाए थे, तो उन्होंने उनकी तुलना गिद्धों से कर दी थी। इस तरह का बयान मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता, उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि बंगाल सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं इस दौरान किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आशा करता हूं कि सरकारी राशन ब्लैक मार्केट में जाने की बजाए गरीबों को मिलेगा।

    क्या था ममता बनर्जी का बयान?
    हाल में बंगाल के हावड़ा जिले के टिकियापारा में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसको लेकर बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधा था। उस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी नेताओं की तुलना गिद्ध से की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों का काम केवल नकारात्मक वायरस फैलाना होता है। टिकियापारा की घटना बहुत ही छोटी घटना थी, जिस पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

    'सत्ता हड़पने की कोशिश मत करिए'
    ये कोई पहला मौका नहीं है जब ममता सरकार और राज्यपाल में जुबानी जंग छिड़ी हो। इससे पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राज्यपाल पश्चिम बंगाल में सत्ता हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्यपाल मेरी नीतियों से सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इसे सरकार के संज्ञान में लाने के अलावा उनके पास और कोई शक्ति नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सत्ता हड़पने की अपनी कोशिशों तेज करने से बाज आने की मैं आपसे विनती करती हूं...आपको सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पत्र और लोगो का इस्तेमाल करने से दूर रहना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+