15 साल बाद फिर कोलकाता की सड़कों पर दौड़ने को तैयार डबल डेकर बसें, इन सुविधाओं से होगी लैस

कोलकाता। एक समय में कोलकाता की पहचान रही डबल डेकर (दो मंजिली बसें) बसें फिर से शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। साल 2005 में इन्‍हें बंद कर दिया गया था।था। राज्‍य सरकार ने कोलकाता के सौंदर्य व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन्हें फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि नये रंग-रूप आ रहीं डबल डेकर बसों का रूट व शेड्यूल क्‍या होगा। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बसों के उद्घाटन के बाद किराया और रूट तय किया जाएगा।

15 साल बाद फिर कोलकाता की सड़कों पर दौड़ने को तैयार डबल डेकर बसें, इन सुविधाओं से होगी लैस

पश्चिम बंगाल संचिवालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्‍य सरकार जमशेदपुर से दो बसें खरीद रही है। इस बार इन बसों का रंग नीला और सफेद होगा। उल्‍लेखनीय है कि पहले इन बसों का रंग लाल हुआ करता था। सचिवालय की तरफ से कहा गया कि लंदन के सिटी टुअर की तर्ज पर इन बसों को कोलकाता में चलाया जायेगा।

इन आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी बसें

  • नये अवतार में आ रही इन बसों में
  • सीसीटीवी कैमरे
  • पैनिक बटन
  • ऑटोमैटिक दरवाजा
  • वेंटिलेशन बोर्ड
  • नयी बसों में कुल सीटें 51 रहेंगी।
  • ऊपर लगी सीटों की संख्या 17 होगी।
  • बसों का निर्माण BEBCO ने किया है।
  • प्रति बस कीमत 45 लाख रुपये बतायी गयी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+