पश्चिम बंगाल: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आग में झुलसकर 5 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग की खबर लगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नैहाटी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़िया और पुलिस पहुंची गई है। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दमकल कर्मचारी अभी भी आग को बुझाने का काम कर रहे हैं।

Recommended Video

    West Bengal Blast: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, देखिए किस तरह मची तबाही | वनइंडिया हिन्दी
    West Bengal Five persons dead in an explosion at a firecracker factory

    पिछले साल भी हुआ था फैक्ट्री में विस्फोट
    तस्वीरों मे देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना तेज था। फैक्ट्री में धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, विस्फोट से फैक्ट्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक धमाके की वजह से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई घायल हो गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और राहत बचाव का कार्य जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में विस्फोट की वजह से आस-पास के इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि नैहाटी में यह विस्फोट का पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले पिछले वर्ष भी एक फैक्ट्री में धमाका हुआ था जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

    यह भी पढ़ें: कोटा में बच्चों की मौत के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी पर किया पलटवार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+