कोटा में बच्चों की मौत के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी पर किया पलटवार

कोटा। कोटा के जेके लोन अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत पर अब राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा का बयान आया है। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बच्चों की मौत पर चिंता व्यक्त की। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी के उस बयान पर भी पलटवार किया गया जिसमें कहा गया था कि अस्पताल में एक बेड पर दो बच्चों को रखा गया है। रघु शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जो लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक बिस्तर पर 2 बच्चे हैं, वे 5 साल से सत्ता में थे।

Rajasthan Health Minister Raghu Sharma on infant deaths in Kota

गौरतलब है कि मेडिकल छात्रों को कोचिंग देने वाले शहर कोटा के ही एक अस्पताल में दिसंबर माह में 104 से अधिक बच्चों की मौत हो गई। इस मामले पर बीजेपी ने जहां राजस्थान सरकार को घेरा है वहीं अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। गुरुवार को राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने इस मुद्दे पर मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब दिया, उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। स्वास्थ्य मंत्री कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जो लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक बिस्तर पर 2 बच्चे हैं, वे 5 साल से सत्ता में थे।

60 बेड की मंजूरी दी थी वह कहां गए?
उन्होंने आगे कहा कि जब वर्ष 2012 में हमारी सरकार थी तब हमने 60 बेड की मंजूरी दी थी, वह कहां चले गए? इसका जवाब कौन देगा? 2012 में जब कांग्रेस सत्ता में थी, अस्पताल के लिए 120 बेड स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 60 बाल रोग के लिए थे। लेकिन तब सरकार बदल गई और बीजेपी ने 5 करोड़ रुपये में से केवल 1.7 करोड़ रुपये जारी किए गए। बता दें कि गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने भी इस मामले को बीजेपी की नाकामी छुपाने के लिए उठाए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जो माहौल बना हुआ है, उससे ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- CAA नहीं पढ़ा तो मैं इटैलियन में इसका अनुवाद भेज देता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+