कोलकाता के निवेदिता पल्ली की झुग्गियों में लगी आग, कई घर जलकर हुए राख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निवेदिता पल्ली की झुग्गियों में आग लग गई है। ये इलाका न्यू टाउन के पास है, जहां की झुग्गियों में आग लगी है। आग से भारी नुकसान का अंदेशा है। कई घर जलकर राख हो गए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़िया मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू की कोशिश कर रही हैं। अभी किसी के आग से झुलसने या जान जाने की खबर नहीं है।

स्थानीय प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। आसपास के लोग दिवाली के मौके पर चलाए गए पटाखे से आग लगने की बात कह रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस पर कुछ कहना मुश्किल है। आग पर काबू पाने के बाद आग लगने की वजहों की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications