Mamata Banerjee Prediction: क्या 'दीदी' चौथी बार बनेंगी सीएम? मशहूर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Mamata Banerjee Prediction: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान गुरुवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, फर्स्ट फेज में 152 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है। सीएम ममता ने जहां मतदान के बाद ये कहा कि 'SIR की वजह से इतने ज्यादा वोट पड़े हैं, दावे के साथ कह रही हूं कि हमारी पार्टी 4 मई तो सफलतापूर्वक सत्ता में वापसी करेगी।'

तो वहीं शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'बंगाल में 4 मई को भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम कल हुए मतदान की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रह हैं।' आपको बता दें कि 23 अप्रैल को बंगाल में 92.64 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है औऱ 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

Mamata Banerjee Prediction

फिलहाल किसके दावे सच निकलते हैं? ये तो चुनावी नतीजों से पता चलेगा लेकिन इसी बीच देश के जाने-माने Signature Astrologer विवेक त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो धर्मज्ञान चैनल पर ममता बनर्जी के आने वाले समय को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं।

'Mamata Banerjee के लिए चुनौती भरा है साल 2026'

उन्होंने अपनी गणना के आधार पर बताया है कि 'ममता बनर्जी इस साल के चुनाव में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के सिग्नेचर से पता चलता है कि वो एक डिप्लोमेटिक महिला हैं और उनका अच्छा वक्त बीत चुका है और आना वाल समय अब उन्हें डाउनफॉल की ओर लेकर जाएगा। '

'2026 का चुनाव ममता बनर्जी नहीं जीत पाएंगी', ज्योतिषी का दावा

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ' CM ममता का सिग्नेचर बता रहा है कि ये लोग अपनी इरादों के काफी पक्के होते हैं और इनका शादी-शुदा जीवन या तो होता नहीं या फिर लंबा चलता नहीं। ममता बनर्जी के मामले में ये बात पूरी तरह से सही साबित होती है।'

उन्होंने कहा कि 'इनके सिग्नेचर ये भी इंगित कर रहा है कि जनवरी 2026 के बाद से इनका टाइम अच्छा नहीं चल रहा और साल 2028 से ये बीमार भी रहेंगी इसलिए मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि साल 2026 का चुनाव ममता बनर्जी नहीं जीत पाएंगी और बीजेपी की बंगाल पर शानदार विजय होगी।'

कौन हैं विवेक त्रिपाठी?

विवेक त्रिपाठी देश के जाने माने ज्योतिषी, Signature Astrologer हैं, इनकी किसी के सिग्नेचर को देख कर उसके आने वाले कल के बारे में बताने की कला अपने आप में अद्भुत है। ये सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनकी विशेषता यह मानी जाती है कि वे जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाते हैं, जिससे आम लोग अपनी समस्याओं को समझें और अच्छे से उससे निपटें।

सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी क्या है?

Signature" का अर्थ है विशेष पहचान। इसका मतलब है कि हर व्यक्ति की कुंडली में कुछ खास पैटर्न, योग या ग्रहों की स्थिति होती है, जो उसके जीवन का सिग्नेचर बनाती है। यह पारंपरिक ज्योतिष शास्त्र को समझाने का एक मॉडर्न और पर्सनलाइज्ड तरीका है, जिसमें ज्योतिषी हर व्यक्ति की कुंडली को यूनिक मानते हुए पर्सनलाइज्ड एनालिसिस करते हैं और जीवन की समस्याओं के लिए कस्टमाइज्ड उपाय देते हैं।

ममता बनर्जी का बतौर सीएम अब तक का सफर निम्नलिखित है

  • पहला कार्यकाल: 20 मई 2011 - 26 मई 2016
  • दूसरा कार्यकाल: 27 मई 2016 - 4 मई 2021
  • तीसरा कार्यकाल: 5 मई 2021 - वर्तमान (अब तक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+