बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी नेता जितेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल

कोलकाता: विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी अदला-बदली का खेल जारी है। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे तृणमूल कांग्रेस को झटके लग रहे है। अब आसनसोल के पूर्व मेयर व पंडेश्वर के टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्रीरामपुर हुगली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में टीएमसी नेता जितेंद्र तिवारी ने पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान दिलीप घोष ने पार्टी का झंडा देकर उनका बीजेपी में स्वागत किया।

 tmc leader Jitendra Tiwary join BJP

जानकारी के मुताबिक किसी विवाद के चलते जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी और मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस घटनाक्रम के उनकी पार्टी से नाराजगी दूर हो गई थी और वापस पार्टी के साथ आ गए थे। वहीं बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच आसनसोल से सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी उनके बीजपी में शामिल होने पर नाराजगी व्यक्त की थी। लेकिन अब सब कुछ ठीक होने पर मंगलवार को उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि जितेंद्र तिवारी पहले नहीं है, जिन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी को अलविद करते हुए बीजेपी में शामिल हुए है। इससे पहले कई टीएमसी नेता बीजेपी में आ चुके हैं, जिनमें पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी, पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी, पूर्व विधायक वैशाली डालमिया समेत टीएमसी के कई नेताओं ने बीजेपी में एंट्री की है। वहीं इससे पहले कल यानी 1 मार्च को बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस सरबंती चटर्जी ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। कोलकाता में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष और प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उनका पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

बंगाल में 8 चरणों में इलेक्शन

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए 8 चरणों में विधानसभा का चुनाव होगा। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अप्रैल, 6 अप्रैल को तीसरे चरण, 10 अप्रैल को चौथे चरण और 17 अप्रैल को पांचवें और 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा। बंगाल में 26 अप्रैल को 7वें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+