ममता बनर्जी बनाम एग्जिट पोल: दीदी के गढ़ में चुनावी सर्वे की चुनौती, क्या इस बार बदल जाएगा बंगाल का गणित?

Mamata Banerjee vs Exit Poll: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जब भी चुनाव आते हैं, तो पूरा देश अपनी सांसें थाम लेता है। 2026 के विधानसभा चुनाव भी इससे अलग नहीं हैं। 4 मई को नतीजे आने वाले हैं लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल्स ने बंगाल के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। इस बार चुनावी सर्वे करने वाली ज्यादातर एजेंसियों ने ममता बनर्जी के अभेद्य दुर्ग में सेंधमारी की भविष्यवाणी की है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त दी है।

कई सर्वे एजेंसियों ने भाजपा को बढ़त दिखाई है, जबकि कुछ एजेंसियां अब भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वापसी का दावा कर रही हैं। हालांकि बंगाल की राजनीति को करीब से समझने वाले जानते हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इतिहास रहा है कि वे बड़े-बड़े चुनावी भविष्यवक्ताओं को गलत साबित कर देती हैं। क्या इस बार भी दीदी अपना करिश्मा दोहरा पाएंगी या भाजपा का विजय बंगाल फतह कर लेगा? आइए समझते हैं इस पूरे गणित को।

Mamata vs Exit Polls

बंगाल चुनाव में एग्जिट पोल क्यों बने सबसे बड़ा मुद्दा?

बंगाल में चुनाव हमेशा से सिर्फ वोट प्रतिशत का खेल नहीं रहा। यहां राजनीति भावनाओं, सामाजिक समीकरणों, स्थानीय मुद्दों और नेतृत्व की पकड़ पर टिकी रहती है। यही वजह है कि कई बार जो तस्वीर सर्वे में दिखाई देती है, वह नतीजों में पूरी तरह बदल जाती है।

इस बार 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकांश एग्जिट पोल ने BJP को मजबूत स्थिति में दिखाया है। कुछ एजेंसियों ने साफ संकेत दिया है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन संभव है। वहीं दूसरी तरफ TMC और उसके समर्थकों का दावा है कि यह जमीन की हकीकत नहीं है।

🔹टुडेज चाणक्य (Today's Chanakya): इसने सबसे चौंकाने वाला अनुमान लगाया है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 192+ सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी महज 100 सीटों के आसपास सिमट सकती है। इसके अलावा, भाजपा के वोट शेयर में 8% की भारी बढ़ोतरी (48% तक) का अनुमान लगाया गया है।

🔹पी-मार्क (P-Marq): इस एजेंसी ने भाजपा को 150-175 सीटें और टीएमसी को 118-138 सीटें मिलने की बात कही है।

🔹मैट्रिज (Matrize): इनका अनुमान है कि भाजपा 146-161 सीटें जीत सकती है, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी 125-140 सीटों पर रह सकती है।

🔹प्रजा पोल और पोल डायरी (Praja Poll & Poll Diary): इन दोनों ने भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है, जिसमें भाजपा को क्रमशः 178-208 और 142-171 सीटें दी गई हैं।

Mamata vs Exit Polls

इन आंकड़ों ने उन बुद्धिजीवियों को भी हैरान कर दिया है जो बंगाल को भाजपा के लिए एक मुश्किल चुनौती मानते रहे हैं।

Phalodi Satta Bazar: बंगाल में किसकी सरकार? 92% वोटिंग के बाद फलोदी ने बदले आंकड़े, भवानीपुर में फंसा पेंच!
Phalodi Satta Bazar: बंगाल में किसकी सरकार? 92% वोटिंग के बाद फलोदी ने बदले आंकड़े, भवानीपुर में फंसा पेंच!

दो सर्वे जो टीएमसी की वापसी की दे रहे हैं उम्मीद

जहां ज्यादातर सर्वे भाजपा की ओर झुके हैं, वहीं दो एजेंसियां ऐसी भी हैं जो मानती हैं कि ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता की कुर्सी पर काबिज होंगी।

🔹पीपुल्स पल्स (People's Pulse): इसके मुताबिक ममता बनर्जी 177-187 सीटों के साथ भारी बहुमत से वापसी करेंगी।

🔹जनमत पोल्स (Janmat Polls): इनका दावा और भी बड़ा है। जनमत के अनुसार टीएमसी लगातार तीसरी बार 200 का आंकड़ा पार कर सकती है।

वहीं 'एक्सिस माय इंडिया' के प्रदीप गुप्ता ने इस बार बंगाल पर कोई भी भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मतदाताओं की 'चुप्पी' के कारण जमीनी हकीकत का सटीक अंदाजा लगाना नामुमकिन है।

Bengal Exit Poll: चुनाव में क्यों पिछड़ रही TMC? एग्जिट पोल में छिपे वो 5 मुद्दे जिन्होंने बदल बंगाला का मूड!
Bengal Exit Poll: चुनाव में क्यों पिछड़ रही TMC? एग्जिट पोल में छिपे वो 5 मुद्दे जिन्होंने बदल बंगाला का मूड!

दीदी बनाम एग्जिट पोल: जब-जब भविष्यवक्ता हुए फेल

ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर उन आंकड़ों को झुठलाने की कहानियों से भरा पड़ा है जो उन्हें कमजोर दिखाते थे।

🔹2016 का विधानसभा चुनाव: 2016 में TMC का मुकाबला वाम दल और कांग्रेस गठबंधन से था। उस समय कई सर्वे एजेंसियों ने TMC को जीत का अनुमान जरूर दिया, लेकिन सीटों की संख्या सीमित बताई गई। कुछ प्रमुख सर्वे में TMC को 160 से 170 सीटों के बीच दिखाया गया था। लेकिन जब नतीजे आए, तो TMC ने 211 सीटें जीतकर सभी अनुमान पीछे छोड़ दिए। यह पहली बार था जब पार्टी ने 200 का आंकड़ा पार किया।

Mamata vs Exit Polls

🔹2021 का संग्राम: 2021 का चुनाव बंगाल के इतिहास का सबसे हाई-वोल्टेज चुनाव माना गया। BJP ने पूरी ताकत झोंक दी थी। कई सर्वे एजेंसियों ने मुकाबले को कांटे का बताया और कुछ ने BJP को बढ़त भी दी।

India Today-Axis My India ने TMC को 130-156 और BJP को 134-160 सीटों का अनुमान दिया था।
Republic-CNX ने BJP को बढ़त दी थी।कई अन्य सर्वे ने भाजपा के पक्ष में माहौल बताया।

उस वक्त चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भाजपा 100 का आंकड़ा पार नहीं करेगी, और हुआ भी वही। ममता बनर्जी ने 215 सीटें जीतकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।जबकि BJP 77 सीटों पर सिमट गई। यहीं से ममता बनर्जी की 'एग्जिट पोल चैलेंजर' वाली छवि और मजबूत हो गई।

🔹2024 का आम चुनाव: हालिया लोकसभा चुनाव में भी कई सर्वे ने भाजपा को टीएमसी से आगे दिखाया था और हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की बात की थी। लेकिन नतीजों में टीएमसी ने 29 सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई, जबकि भाजपा 2019 के मुकाबले घटकर 12 सीटों पर आ गई।

"226 सीटें लाएंगे": ममता बनर्जी का बड़ा दावा

एग्जिट पोल्स के दबाव को दरकिनार करते हुए, ममता बनर्जी ने खुद मोर्चा संभाला है। 30 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कम से कम 226 सीटें जीतेगी और यह आंकड़ा 230 तक भी जा सकता है। उन्होंने इन सर्वे को भाजपा के दबाव में किया गया 'हेरफेर' बताया। ममता ने कहा, "2016 और 2021 में भी यही पैटर्न अपनाया गया था। बार-बार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाती है, लेकिन हकीकत में जनता हमारे साथ है"।

टीएमसी के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे डेरेक ओ'ब्रायन, साकेत गोखले और कुणाल घोष ने भी इन सर्वे को सिरे से खारिज कर दिया है। डेरेक ओ'ब्रायन ने तो 2021 के आंकड़ों का हवाला देते हुए इन भविष्यवक्ताओं की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

पार्टी के अन्य नेताओं का कहना है कि बंगाल में वोटर अक्सर आखिरी समय तक अपनी राय सार्वजनिक नहीं करता। यही वजह है कि सर्वे एजेंसियां जमीन की असली तस्वीर पकड़ नहीं पातीं।

4 मई को क्या होगा 'खेला'?

बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए मतगणना सोमवार को शुरू होगी। सवाल केवल सीटों का नहीं है, बल्कि साख का भी है। क्या भाजपा वाकई में बंगाल की सत्ता में पहली बार कदम रखेगी? या फिर ममता बनर्जी एक बार फिर यह साबित कर देंगी कि 'दीदी' के प्रभाव के आगे बड़े-बड़े सर्वे और चुनावी रणनीतियां फेल हो जाती हैं?

92.84% की रिकॉर्ड वोटिंग इस बात का संकेत है कि जनता ने किसी न किसी पक्ष में बहुत ही स्पष्ट जनादेश दिया है। क्या यह भारी मतदान बदलाव की लहर है या सत्ता को बचाने का प्रयास, इसका फैसला 4 मई को हो जाएगा। फिलहाल तो बंगाल की हवा में तनाव और उत्सुकता दोनों ही घुली हुई हैं। सोमवार को जब ईवीएम खुलेंगी, तो केवल प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला नहीं होगा, बल्कि चुनावी सर्वे करने वाली एजेंसियों की साख भी दांव पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+