पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने और 3 सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, इनको मिला टिकट
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जहां बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है तो वहीं टीएमसी सभी सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी भी अब उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। दो दिन पहले ही कांग्रेस ने 13 नामों की घोषणा की थी। वहीं मंगलवार को भी पार्टी ने 3 नामों की घोषणा की।

इनको मिला टिकट
कांग्रेस ने खड़गपुर सदर, पिंगला और काशीपुर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। यहां से पार्टी ने क्रमश: रीता शर्मा, समीर रॉय और बलराम महतो को उम्मीदवार बनाया है।
शनिवार को जारी की थी 13 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
इससे पहले 6 मार्च को कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की थी। इन 13 नामों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक नेपाल महतो को बाघमुंडी सीट से उम्मीदवार बनाया गया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी वाम मोर्चा, और आईएसएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। शुक्रवार को लेफ्ट मोर्च ने अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, जबकि एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस ने 13 नामों का ऐलान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications