इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 17 जून को देशभर में हड़ताल करेंगे डॉक्टर

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों से मारपीट की घटना के बाद देशभर में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले पर शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि प्रदर्शन जारी रहेगा, वहीं 17 जून को पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल करेंगे। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी। आईएमए की ओर से कहा गया है कि डॉक्टरों की सुरक्षा पर जरूरी कदम उठाए जाने चाहिएं।

west bengal doctor strike IMA 3 day protest calls for strike on June 17

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि कोलकाता में मेडिकल छात्र बेहद डरे हुए हैं। ऐसे में हम सुरक्षा चाहते हैं। साथ ही कि कोलकाता में हुई हिंसा के आरोपियों को सजा हो और अस्पतालों में हिंसा के खिलाफ एक केंद्रीय कानून लागू हो। इन मांगो को लेकर 17 जून को पूरे देश में हड़ताल की जाएगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शान्‍तनु सेन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा की वो निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन डॉक्टरों के साथ बदसलूकी एवं हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। डॉक्टरों के साथ मारपीट की जा रही है। ऐसे में केन्द्र सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कानून की जरूरत है।

कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार की रात एक मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की थी। इसके खिलाफ डॉक्टर मंगलवार से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के साथ देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिसके बाद आज दिल्ली समेत देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं।

डॉक्टरों के एक दल ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से भी मुलाकात की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। ऐसे में डॉक्टर सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन करें लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को ठप ना करें। वहीं उन्होंने कहा कि हालात बिगड़ने की जिम्मेदार ममता बनर्जी हैं क्योंकि उन्होंने डॉक्टरों को अल्टीमेटम दिया, जिससे वो गुस्सा हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+