West Bengal: ममता बनर्जी को एक और झटका, दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में त्रिवेदी ने भाजपा की सदस्यता ली। त्रिवेदी ने फरवरी में ममता बनर्जी पर टीएमसी के भीतर लोकतंत्र को खत्म कर देने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

Recommended Video
दिनेश त्रिवेदी ने बजट सत्र के दौरान 12 फरवरी को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। दिनेश त्रिवेदी ने सदन की कार्यवाही के दौरान ही इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा था कि वो टीएमसी में घुटन महसूस कर रहे हैं। इसके बाद से लगातार उनके बीजेपी में जाने की चर्चा थी, आज वो पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में जाने के बाद त्रिवेदी ने कहा, बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया है। बंगाल की जनता तरक्की चाहती है वो हिंसा और भ्रष्टाचार नहीं चाहती। राजनीति कोई 'खेला' नहीं होता, ये एक गंभीर चीज है। खेलते-खेलते ममता बनर्जी आदर्श भूल गई हैं।
त्रिवेदी को सदस्यता दिलाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि जब मैं दिनेश त्रिवेदी की बात करता था तो मैं हमेशा कहता था कि वो एक अच्छे व्यक्ति गलत पार्टी में हैं और ये वो भी महसूस करते थे। अब सही व्यक्ति सही पार्टी में है, जहां हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका उपयोग देश की सेवा में कर सकेंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले काफी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। कई नेता हाल के दिनों में अपने दल बदल चुके हैं तो कई नए लोग भी राजनीतिक पार्टियों में आ रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव हो रहा है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications