ममता बनर्जी बोलीं- टीएमसी 'मां, माटी, मानुष' की सरकार, कभी धोखा नहीं दे सकती

ममता बनर्जी बोलीं- टीएमसी 'मां, माटी, मानुष' की सरकार, कभी धोखा नहीं दे सकती

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार 'माँ, माटी, मानुष' की है और ये तीनों ना तो धोखा देते हैं ना ही विश्वासघात कर सकते हैं। बनर्जी ने बुधवार को एक रैली में कहा कि हम झूठ बोलकर वोट नहीं लेते हैं, हम जो कहते हैं वह करते हैं, यही टीएमसी के काम करने का तरीका है। हमने लगातार काम किया है, अब आपसे कुछ मांगने आपके बीच आए हैं।

west bengal news, tmc bjp news, west bengal elections, West Bengal, Mamata Banerjee, TMC, Maa Mati Manush, मां माटी मानुष, पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। वो भाजपा पर काफी हमलावर दिख रही हैं। ममता बनर्जी ने बुधवार को कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के लोग तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को अपनी तरफ करने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं। वे हमारे नेताओं को तोड़ने के लिए धन के थैलों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने पैसे और बाहुबल का इस्तेमाल कर उस चुनाव में कुछ बेहतर किया लेकिन विधानसभा में उनको सफलता नहीं मिलेगी। बनर्जी ने कहा कि हम आपको पहले से ही मुफ्त में राशन दे रहे हैं, जिसे चुनाव जीतने के बाद जारी रखेंगे। वहीं बीजेपी के नेता रवींद्रनाथ के जन्म स्थान को बदल रहे है, वे सभी बाहरी हैं।

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि हम आरएसएस के हिंदू धर्म को नहीं मानते हैं। आरएसएस के गुंडों ने बंगाल में घुसपैठ की है। मुझे आरएसएस के हिंदू धर्म के ब्रांड पर विश्वास नहीं है, जो नफरत फैलाता है। हम उनके सामने झुकने वाले नहीं हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के साथ शांति युद्ध करेंगे और किसी की गुंडागर्दी पश्चिम बंगाल में नहीं चलने देंगे।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में चुनाव डर और आतंक के माहौल में होंगे। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे नहीं तो चुनाव आयोग जिम्मेदारी ले कि बंगाल में निर्भीकता से चुनाव हों। राज्य शासन की मशीनरी का उपयोग चुनाव में ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+