'देश के पहले पेपरलेस बजट ने हर सेक्टर को बेच दिया', बजट को लेकर BJP पर बरसीं सीएम ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट पर क्या कहा?

नई दिल्ली। Budget 2021 highlights in hindi. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को देश का आम बजट लोकसभा में पेश किया। बजट में हालांकि निर्मला सीतारमण ने कृषि, रेलवे, बैंकिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तक कई बड़े ऐलान किए, लेकिन इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस भी लगा दिया गया है। इससे पहले बजट भाषण शुरू होते ही संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला और विपक्ष ने कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बजट को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Recommended Video

    Budget 2021: FM Nirmala Sitharaman ने किए बजट से जुड़े ये 10 बड़े ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    mamata banerjee

    बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'केंद्र सरकार का यह बजट पूरी तरह से एक जन-विरोधी बजट है। ये सरकार हमेशा झूठे दावे करती है। भारत के पहले पेपरलेस बजट ने लगभग हर सेक्टर को बेच दिया। बजट में असंगठित सेक्टर के लिए कोई घोषणा नहीं की गई।' वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने कहा, 'चिंता करने की कोई बात नहीं है, पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मां, माटी, मानुष की सरकार आ रही है। भाजपा एक गैस का गुब्बारा है।'

    पेट्रोल-डीजल पर सेस को लेकर ममता ने साधा निशाना
    साथ ही किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'सरकार ने बजट में किसानों के हित को लेकर कोई ऐलान नहीं किया, बल्कि डीजल और पेट्रोल पर सेस लगा दिया।' आपको बता दें कि अपने बजट भाषण में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सेस लगाने से आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीतारमण ने बताया कि कई अन्य टैक्स कम कर दिए गए हैं, इसलिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इस सेस का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+